BGMI में आसानी से लगा पाएंगे Headshot, अपनाएं काम के शूटिंग Tips

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में सही निशाना लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो सही निशाना लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं काम के टिप्स।

Published By: ajay verma | Published: Jun 13, 2025, 12:40 PM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) पॉपुलर मोबाइल गेम है। इसका यूजरबेस लाखों में है। इसके ग्राफिक्स और गेमप्ले बहुत शानदार है, लेकिन गेम में जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं है। विरोधी को नॉक आउट करने के लिए सटीक निशाना लगाना बहुत जरूरी है। अधिकतर गेमर्स ऐसे हैं, जो सही निशाना नहीं लगा पाते हैं। इन ही खिलाड़ियों को आज हम यहां शूटिंग Tips देने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करने से हेडशॉट लगाना आसान हो जाएगा। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

BGMI Firing Tips

Scope

बीजीएमआई में गन के लिए कई अटैचमेंट मिलते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण Scope है। यह 2x, 4x और 8x क्षमता के साथ आता है। इसका इस्तेमाल करके सटीक निशाना लगाया जा सकता है। इससे मिड और लॉन्ग रेंज की फाइट भी जीती जा सकती है। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Burst Mode

BGMI में Burst Mode मिलता है। इसकी मदद से एक बार अनगिनत बुलेट फायर की जा सकीत हैं। यदि लॉन्ग रेंज की फाइट में इस मोड का इस्तेमाल करते हैं, तो दुश्मन को जरा-सा भी डैमेज नहीं पहुंचेगा। इसकी बजाय सिंगल फायर मोड (एक-एक करके बुलेट फायर करना) का इस्तेमाल करें। इससे आपकी एक्यूरेसी बेहतर होगी और चंद बुलेट में विरोधी नॉक आउट हो जाएगा। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

Headshot

हेडशॉट एक ऐसा जरिया है, जिससे दुश्मन को एक बार में गेम से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, हेडशॉट लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसके लिए कड़ा प्रयास करना पड़ता है। इसके लिए गन के क्रॉसहेयर को विरोधी की सिर पर प्लेस करें और निशाना लगाने का प्रयास करें। इससे आपकी सटीकता बेहतर होगी और फायर करने में आसानी होगी।

Leaser Sight

इस गेम में Leaser Sight मिलती है, जिनका उपयोग असॉल्ट गन के साथ किया जा सकता है। इस अटैचमेंट की मदद से सही निशाना लगाकर दुश्मन को बाहर किया जा सकता है। इसकी मदद से क्लोज व मिड रेंज की फाइट जीती जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।