BGMI में हुई नई क्रेट की एंट्री, सिल्वर कॉइन के साथ मिल रहा Deep Sea Admiral Set

BGMI में नई क्रेट आ गई है, जिसका नाम Sea Animal Crate है। इसमें Deep Sea Admiral सेट और Deep Sea Terror वेपन स्किन जैसे आइटम मिल रहे हैं। इन्हें पाने के लिए गेमर्स को यूसी का इस्तेमाल करना होगा।

Published By: ajay verma | Published: Sep 12, 2024, 12:34 PM (IST)

BGMI में मेल और फीमेल गेमर्स के लिए खास क्रेट जोड़ी गई है। इसका नाम Sea Animal Crate है। इस क्रेट से शानदार कॉस्टयूम सेट, मास्क और हैट पाने का चांस मिल रहा है। इसमें वेपन स्किन दी जा रही है, जिसका उपयोग AUG गन के साथ किया जा सकता है। इसके अलावा, क्रेट में सिल्वर भी मिल रहा है। इन सभी आइटम का इस्तेमाल करने पर गेमर्स को गेम में यूनीक लुक मिलेगा। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

BGMI Sea Animal Crate

बैटल रॉयल गेम बीजीएमआई में लाइव हुई शानदार क्रेट अगले 25 दिन तक जारी रहेगी। इसे ओपन करने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी UC का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए गेमर्स को किसी तरह का टास्क पूरा नहीं करना पड़ेगा। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

क्रेट से मिलेंगे ये आइटम

Deep Sea Admiral Set और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

Deep Sea Princess Set

Deep Sea Admiral Cover

Deep Sea Princess Cover

White Wave Operation Set

White Wave Operation hat

Deep Sea Terror Weapon Skin

Modification Material Piece

Paint

Classic Crate Coupon Scrap

Premium Crate Coupon Scrap

Silver

ओपन करने के लिए कितने लगेंगे UC

गेम में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बीजीएमआई की इस क्रेट को एक बार ओपन करने के लिए 12UC खर्च करने होंगे। वहीं, 10 बार क्रेट ओपन करने के लिए गेमर्स को 540UC का उपयोग करना होगा।

कैसे ओपन करें बीजीएमआई की नई क्रेट ?

  • अपने आईफोन या एंड्रॉइड फोन में BGMI ओपन करें।
  • स्क्रीन के राइट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन के ऊपर क्रेट बटन पर टैप करें।
  • नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
  • यहां आपको Sea Animal क्रेट दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।
  • अब UC पर क्लिक करें।
  • इसके बाद क्रेट ओपन हो जाएगी और आपको आइटम मिल जाएंगे।
  • गेम डेवलपर क्राफटन (Krafton) का मानना है कि इन क्रेट से प्लेयर्स को कम UC में प्रीमियम आइटम मिलते हैं। इन गेमिंग आइटम से गेमर्स का अनुभव बेहतर होता है और जीतने में मदद मिलती है।

    टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।