BGMI में मिल रहा Midnight Shadow और Batblitz सेट फ्री, पाने के लिए करें यह काम

BGMI Midnight Shadow क्रेट एक्टिव है। इसमें Batblitz, Midnight Shadow और Desert Legion जैसे शानदार सेट रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। इसके अलावा, क्रेट से पैराशूट स्किन भी पाई जा सकती है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 05, 2025, 11:34 AM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में गेमर्स को इंटरेस्ट को बनाए रखने के लिए समय-समय पर नए इवेंट और क्रेट लाइव किए जाते हैं। इनसे प्रीमियम सेट, वेपन और पैराशूट स्किन जैसे आइटम पाए जा सकते हैं। इस कड़ी में एक नई क्रेट लाइव की गई है। यह Midnight Shadow क्रेट है। इसमें दो शानदार सेट, बैकपैक, पैन स्किन, हेलमेट और क्लासिक क्रेट कूपन स्क्रैप रिवॉर्ड के रूप में दिए जा रहे हैं। इन सभी आइटम को प्राप्त करने के लिए आज के गेमिंग आर्टिकल पढ़ें... और पढें: Krafton ने BGMI में लॉन्च किया क्रिकेट मिनीगेम, जानें कैसे खेलें और क्या मिलेंगे रिवॉर्ड

BGMI Midnight Shadow Crate

बीजीएमआई की मिडनाइट शैडो क्रेट एक्टिव है। यह गेमर्स के लिए अगले 56 दिन तक लाइव रहेगी। इसमें मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर Midnight Shadow सेट दिया जा रहा है। इसके साथ Batblitz और Desert Legion सेट भी मिल रहा है। इसके अलावा, क्रेट में क्लासिक क्रेट कूपन स्क्रैप, सिल्वर, नेवी सूट, पेंट और पैराशूट स्किन मिल रही है। इन्हें पाने के लिए UC का उपयोग करना होगा। बता दें कि UC गेम में मिलने वाली करेंसी है। इसे असली पैसों से खरीदा जा सकता है। और पढें: BGMI 4.3 Update: IPL 2026 के लिए CSK और KKR के साथ खास कोलैबोरेशन, इस थीम पर मिलेंगे ये नए आइटम्स

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Midnight Shadow Set
  • Midnight Shadow Cover
  • Glactice Lupus Pen
  • Batblitz Set
  • Batblitz Backpack
  • Cruel Torment Cover
  • Cruel Torment Set
  • Desert Legion Set
  • Parachute Skin
  • Gentleman Suit
  • Pant
  • Classic Crate Coupon Scrap
  • Premium Crate Coupon Scrap
  • Silver

कितने में ओपन होगी क्रेट ?

गेम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बीजीएमआई की क्रेट को यूसी खर्च करके ओपन किया जा सकता है। गेमर्स को एक बार क्रेट ओपन करने के लिए 12 यूसी चुकाने होंगे। वहीं, क्रेट को 10 बार ओपन करने के लिए 540 UC खर्च करने होंगे। और पढें: BGMI की इन बेस्ट सेटिंग और स्ट्रैटेजी से अपना गेमप्ले बनाए बेहतर

ऐसे करें एक्सेस

  • क्रेट से रिवॉर्ड पाने के लिए बीजीएमआई गेम ओपन करें।
  • स्क्रीन के राइट कॉर्नर में बने क्रेट बटन पर क्लिक क्रेट सेक्शन में जाएं।
  • नीचे की ओर स्क्रॉल करें।
  • यहां आपको Midnight Shadow क्रेट दिखाई देगी, उस पर टैप करें।
  • फिर ओपन वन्स पर क्लिक करके क्रेट ओपन करें।
  • इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
  • टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।