BGMI Ki Boli ईस्टर एग कॉन्टेस्ट हुआ शुरू, आप भी जीत सकते हैं 1000UC

BGMI Ki Boli Easter Egg Hunt Contest लाइव हो गया है। इस प्रतियोगिता में ईस्टर एग खोजने होंगे और जीतने वाले प्लेयर को 1000UC मिलेंगे। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Sep 20, 2023, 01:07 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI Ki Boli Easter Egg Hunt Contest लाइव हो गया है।
  • इस प्रतियोगिता में ईस्टर एग खोजने होंगे।
  • जीतने वाले प्लेयर को 1000UC मिलेंगे।

BGMI Ki Boli Easter Egg Hunt Contest: बीजीएमआई भारत में काफी पॉपुलर है। इस गेम से इस वक्त लाखों खिलाड़ी जुड़े हैं। हाल ही में गेम डेवलपर Krafton ने विभिन्न बोलियों, क्षेत्रों और समुदायों वाले लगभग 40 मिलियन प्लेयर्स के लिए BGMI Ki Boli कैंपेन की शुरुआत की थी। अब BGMI Ki Boli ईस्टर एग हंट कॉन्टेस्ट को लाइव कर दिया गया है, जिसमें 18 साल या उससे ज्यादा की उर्म वाले प्लेयर्स पार्टीसिपेट कर सकते हैं। इसमें प्लेयर्स को ऐप में छिपे ईस्टर एग खोजने होंगे और उन्हें इनाम के तौर पर 1000UC मिलेंगे। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

कॉन्टेस्ट में पार्टीसिपेट करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप :

1. अपने स्मार्टफोन में BGMI गेम डाउनलोड करें। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

2. ऐप ओपन करके लॉग-इन करें। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

3. अब गेम में छिपे ईस्टर एग को खोजें।

4. सारे ऐग को खोजने के बाद वीडियो बनाएं।

5. उस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बीजीएमआई के ऑफिशियल अकाउंट और #BGMIKIBoli को टैग करें।

6. इसके बाद वीडियो को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर करें।

7. वीडियो शेयर करने के बाद इस फॉर्म ( https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSem5b-vTn85vpFgz0JaKilzyT32sU_bqVuKdsT4MvqroxB01g/viewform

) अपनी एंट्री दर्ज करें।

टॉप 400 प्लेयर्स को मिलेंगे 1000UC

डेवलपर के मुताबिक, उन टॉप 400 प्लेयर्स को 1000UC इनाम के तौर पर दिए जाएंगे, जिन्होंने सफलतापूर्वक छिपे हुए ईस्टर एग को खोजा है। इसके अलावा, बीजीएमआई की बोली वीडियो देखने पर 400UC मुफ्त में मिलेंगे।

गेम में छिपे हैं ईस्टर एग

BGMI Ki Boli ईस्टर एग हंट कॉन्टेस्ट में फ्री यूसी पाने का शानदार मौका है। ईस्टर एग्स को ऐप के अलग-अलग सेक्शन में छिपाया गया है, इसलिए हमारी राय यह है कि एग्स खोजने के लिए गेम के हर सेक्शन की जांच करें।

प्लेयर्स के लिए आएगा 2.8 अपडेट

बीजीएमआई अपने प्लेयर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए जल्द 2.8 अपडेट रिलीज करने वाली है। इस अपडेट में नए मैप्स के साथ-साथ नया गेमप्ले और व्हीकल्स मिल सकते हैं।

इसमें जॉम्बी ऐज थीम मोड भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, A2 Royale Pass को भी रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो बीजीएमआई 2.8 अपडेट को अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में रोलआउट करने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।