BGMI में सिल्वर के साथ मिल रहा Gallant Jockey सेट, पाने के लिए करें ये काम

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में Gilded Galaxy नाम की क्रेट एक्टिव है। इसे ओपन करके Gallant Jockey Set, Fortune Cat Mini वेपन स्किन और Inkstripe Tiger Backpack जैसे आइटम्स को पाया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 15, 2024, 11:41 AM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में इस समय कई क्रेट एक्टिव हैं। इन ही में से एक Gilded Galaxy Crate है। इसमें इनाम के रूप में शानदार सेट, वेपन स्किन और हेलमेट दिया जा रहा है। साथ ही, पेंट, जैकेट और सिल्वर जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। इन सभी का इस्तेमाल करके आप खुद को दूसरों से अलग दिखा सकते हैं। अगर आप इस क्रेट से आइटम पाना चाहते हैं, तो यह गेमिंग खबर आपके लिए है। हम आपको यहां क्रेट ओपन करने का पूरा तरीका बताएंगे। और पढें: BGMI में बस 3 Chicken Dinner मारो और जीत लो UC, शुरू हुआ ये खास इवेंट

BGMI Gilded Galaxy Crate

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में यह क्रेट अगले 19 दिन तक लाइव रहेगी। इस दौरान गेमर्स क्रेट को ओपन करके निम्नलिखित रिवॉर्ड्स पा सकते हैं :- और पढें: BGMI ने Taco Bell से मिलाया हाथ, Meals पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक का Discount

1. Gallant Jockey Set और पढें: बिना पैसे खर्च किए फ्री पाएं UC, BGMI प्लेयर्स के लिए सीक्रेट ट्रिक

2. Fortune Cat Mini Weapon Skin

3. Inkstripe Tiger Set

4. Gilded Galaxy Weapon Skin

5. Inkstripe Tiger Head

6. Inkstripe Tiger Helmet

7. Gallant Jockey Cover

8. Inkstripe Tiger Backpack

9. Modification Material Piece

10. Paint

11. Checked T-Shirt

12. Jeans

13. Jacket

14. Silver

15. Glasses

कितने UC करने होंगे खर्च

इस गेम में मिलने वाली क्रेट को ओपन करने के लिए इन-गेम करेंसी UC खर्च करने पड़ते हैं। क्रेट को एक बार ओपन करने के लिए 8UC और 10 बार खोलने के लिए 360 UC का उपयोग करना होगा। इसके बाद ही क्रेट से रिवॉर्ड मिलेंगे।

क्रेट एक्सेस करने के लिए क्या करें

  • अपने आईफोन या फिर एंड्रॉइड डिवाइस में बैटल रॉयल गेम BGMI ओपन करें।
  • होम स्क्रीन में इवेंट सेक्शन के टॉप पर बने क्रेट बटन पर टैप करें।
  • नीचे की तरफ स्क्रॉल करके Gilded Galaxy क्रेट में जाएं।
  • यहां आप यूसी खर्च करके क्रेट को ओपन कर सकते हैं।

गेम मेकर क्राफ्टन (Krafton) का मानना है कि इस तरह की क्रेट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया जाता है। इनसे प्लेयर्स कम UC खर्च करके प्रीमियम आइटम प्राप्त कर सकते हैं। आमतौर पर इन आइटम को खरीदने के लिए ज्यादा यूसी इस्तेमाल करने पड़ते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।