BGMI का खास इवेंट, मुफ्त में पाएं Pineapple Master सेट समेत शानदार रिवॉर्ड

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में Cricket Carnival Giveaway इवेंट लाइव हुआ है। इसमें Pineapple Master सेट मुफ्त में पाने का शानदार मौका है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 22, 2023, 10:49 AM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI में नया इवेंट आया है।
  • इसका नाम Cricket Carnival Giveaway है।
  • इसमें Pineapple Master सेट मुफ्त में पाने का शानदार मौका है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में नया इवेंट आया है। इसका नाम Cricket Carnival Giveaway है। इसमें प्लेयर्स को मुफ्त में मास्क और आउटफिट पाने का मौका मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजीएमआई भारत में खेले जाने वाला सबसे पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। Krafton इस गेम को मजेदार बनाने के लिए समय-समय पर इन-गेम इवेंट आयोजित करता रहता है। इनमें प्लेयर्स को आउटफिट, गन, यूसी और वेपन स्किन जैसे आइटम मुफ्त में पाने का मौका मिलता है, जिन्हें आमतौर पर इन-गेम करेंसी UC से खरीदना पड़ता है। इस करेंसी को खरीदने के लिए असली पैसे खर्च करने पड़ते हैं। और पढें: BGMI और Free Fire जैसे गेम्स खेलने के लिए ले रहे हैं नया फोन? खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर करें चेक

Cricket Carnival Giveaway इवेंट

बीजीएमआई का Cricket Carnival Giveaway इवेंट 17 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान आप Pineapple Master सेट और हेलमेट स्किन फ्री में हासिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी तरह का टास्क पूरा नहीं करना पड़ेगा और न ही UC खर्च करने पड़ेंगे। और पढें: BGMI में Sniping के ये सीक्रेट जान लिए तो हर मैच जीत पक्की!

पाइनएप्पल मास्टर सेट

Pineapple Master सेट को हाल ही में गेम में ऐड किया गया है। यह आउटफिट पाइनएप्पल से इंस्पायर्ड है। इसे पाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :-

1. अपने मोबाइल में BGMI ओपन करें।

2. अपनी आइडी से लॉग-इन करें।

3. राइट साइड में बने इवेंट सेक्शन में जाएं।

4. यहां आपको प्ले एंड विन सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

5. नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।

6. अब आपको Cricket Carnival Giveaway दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

7. यहां से आप पाइनएप्पल मास्टर आउटफिट और हेलमेट फ्री में हासिल कर सकते हैं।

ओपन हुआ एक्सचेंज सेंटर

बीजीएमआई गेम में Cricket Carnival Giveaway के अलावा एक्सचेंज सेंटर भी ओपन है। यहां से आप बेट्स को एक्सचेंज करके आउटफिट, क्लासिक क्रेट कूपन और ग्लास मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। बेट्स पाने के लिए आपको गेम में टास्क पूरे करने होंगे।

हाल ही में लाइव हुआ A3 Royal Pass

गेम डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने हाल ही में Royal Pass A3 को लाइव किया है। इसमें धांसू रिवॉर्ड पाने का शानदार मौका है। इसके लिए आपको इन-गेम मिशन और टास्क को पूरा करना होगा। इसके अलावा, रैंक बढ़ने पर भी रिवॉर्ड पाने का मौका मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।