BGMI के Nusa मैप में जीत दिलाएंगे ये पावरफुल गन, यहां देखें लिस्ट

BGMI Nusa शानदार और लोकप्रिय मैप है। इसका साइज अन्य मैप की तुलना में छोड़ा है। इस वजह से गेम में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। हम कुछ गन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे मैप में आपको गेम जीतने में मदद मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Dec 02, 2023, 01:12 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI में कई सारे मैप्स हैं।
  • इन ही में से एक मैप Nusa है।
  • इस मैप जीत हासिल के लिए के लिए हम चुनिंदा गन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

BGMI गेम को मजेदार बनाने के लिए Krafton ने Erangel से लेकर Sanhok मैप तक को जोड़ा है। ये सभी मैप्स प्लेयर्स के बीच पॉपुलर हैं। इन ही में से एक Nusa है, जिसने पिछले कुछ महीनों लोकप्रियता हासिल की है। इसका साइज छोड़ा है, जिसकी वजह से प्लेयर्स को गेम में भरपूर एक्शन मिलता है। हालांकि, इसमें सर्वाइव करना थोड़ा मुश्किल है। अगर सही गन का चयन किया जाए, तो इसमें जीत हासिल की जा सकती है। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ चुनिंदा गन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप नूसा मैप में जीत हासिल कर सकेंगे। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

BGMI: Top Guns to Use in Nusa Map

M416

M416 शानदार असॉल्ट राइफल है, जो सटीकता, स्थिरता और कस्टामाइजेशन के लिए जानी जाती है। इसका फायर रेट काफी हाई है। इसकी मदद से क्लोज और मिड रेंज में विरोधी को आसानी से मारा जा सकता है। इसमें हर प्रकार के स्कोप और ग्रिप को लगाया जा सकता है। इसकी मैगजीन को भी एक्सटेंड किया जा सकता है। इसमें 5.56mm की बुलेट इस्तेमाल की जाती है। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Akm

AKM पावरफुल असॉल्ट राइफल है। इसमें 7.62mm का Ammo इस्तेमाल किया जाता है। इसका फायर रेट अन्य गन्स के मुकाबले ज्यादा है। यही कारण है कि इस गन को क्लोज और मिड रेंज की फाइट में सबसे घातक हथियार माना गया है। इस पर सही स्कोप और ग्रिप लगाई जाए, तो दुश्मन को मारना काफी आसान हो जाता है। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

Ump

Ump का पूरा नाम Universal Machine Pistol है। इसका साइज छोटा है और इसका वजन भी काफी हल्का है। इसकी रिकॉइल लो है, जिस वजह से इसे कंट्रोल करना काफी आसान होता है। इससे सटीक निशाना लगाने में मदद मिलती है। अगर आप नूसा मैप में इसका इस्तेमाल करेंगे, तो आप आसानी से जीत हासिल कर पाएंगे।

M249

एम249 एक लाइट मशीन गन है, जो 5.56 एमो का उपयोग करती है। इस गन का फायर रेट अच्छा है और यह बुलेट प्रूफ जकेट भेदने में सक्षम है। हालांकि, इसकी स्लो रीलोड स्पीड आपको गेम असुरक्षित कर सकती है, इसलिए गन रीलोड करते वक्त कवर जरूर लें। इससे आप दुश्मन की गोली से बचे रहेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।