BGMI में आया Motor Cruise Spin इवेंट, मिल रहे ढेरों धमाकेदार रिवॉर्ड

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्लेयर्स को Motor Cruise Spin इवेंट में कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स ड्रॉ करके ये आइटम पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 15, 2025, 11:19 AM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में एक नया स्पिन इवेंट आ गया है। Motor Cruise Spin इवेंट में गेमर्स को कई रिवॉर्ड फ्री में मिल रहे हैं। रिवॉर्ड की लिस्ट में Dodge Challenger SRT Hellcat Jailbreak - Hellfire आदि शामिल है। यह इवेंट एक महीने के लिए गेम में लाइव हुआ है। प्लेयर्स के पास रिव़ॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। आइये, इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने की पूरी डिटेल नीचे जानते हैं। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

BGMI (Battlegrounds Mobile India) Spin Event

BGMI Motor Cruise Spin Event की शुरुआत आज यानी 15 फरवरी, 2025 से हो गई है। यह इवेंट 14 मार्च, 2025 तक चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स आसानी से ड्रॉ करके रिवॉर्ड पा सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए ड्रॉ करने के लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी यानी UC खर्च करने होंगे। हालांकि, इस इवेंट में प्लेयर्स को ड्रॉ पर डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

स्पिन की कीमत

दिन के पहले ड्रॉ की कीमत 30 UC है। इस पर डिस्काउंट मिल रहा है। आमतौर पर पहले ड्रॉ की कीमत 60 UC होती है। 10 + 1 ड्रॉ की कीमत 600 की जगह 540 UC है। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

रिवॉर्ड की लिस्ट

  • Random Dodge Finish Reward
  • Dodge Selection Crate
  • Dodge Upgrade Spray
  • Silvermoon Agent Cover
  • Hiemal Shadows Helmet
  • Electro Ripple- M6A4
  • Power Flask Ornament
  • Power Flask Ornament
  • Vehicle Token
  • Diamond

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • ऊपर बताए गए आइटम्स को पाने के लिए गेमर्स को अपने डिवाइस में BGMI ओपन करना होगा।
  • उसके बाद लॉबी में आपको राइट साइड में क्रेट का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करना होगा। फिर आपको स्पिन इवेंट के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • फिर आपको Motor Cruise पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ड्रॉ करने पर रिवॉर्ड मिलेागा।

कुछ तय संख्या में ड्रॉ करने पर गेमर्स को निश्चित रिवॉर्ड भी मिल रहे हैं। गेमर्स के पास ड्रॉ करके रेंडम रिवॉर्ड पाने के लिए एक महीना है। प्लेयर्स के लिए यह पर्याप्त समय  है। गेमर्स को इन आइटम्स को पाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।