BGMI में हैकर्स और बॉट पर लगेगी लगाम, अपग्रेड हुआ एंटी-चीट सिस्टम

BGMI (Battlegrounds Mobile India) को हैकर्स मुक्त करने के लिए एंटी-चीट सिस्टम को अपडेट किया गया है। इससे पहले Krafton ने चीटिंग करने वाले अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था।

Published By: ajay verma
Published: Oct 10, 2024, 01:58 PM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में हैकर्स और बॉट की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए गेम डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने एंटी-चीट सिस्टम को अपग्रेड किया है। इससे अब गेम में सभी प्लेयर्स को फेयर गेमप्ले मिलेगा और इससे उनका अनुभव भी बेहतर होगा। इससे पहले कंपनी ने प्लेटफॉर्म को निष्पक्ष बनाने के लिए कई हैकर्स के अकाउंट पर बैन लगाया था, जो सर्वर में छेड़छाड़ करके कंट्रोल अपने हाथ में ले रहे थे। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

क्राफ्टन का कहना है कि सिस्टम अपडेट होने से BGMI में हैकर्स व बॉट की संख्या कम होगी। सभी प्लेयर्स को प्लेटफॉर्म पर पूरा अवसर मिलेगा। गेम में धोखाधड़ी को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

कई अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो टीम कीलिंग, चीट और अकाउंट सेलिंग जैसे कार्यों में शामिल हैं। इसके अलावा, व्यापार या बिक्री, भुगतान सेवा या धनवापसी नीति का फायदा उठाने वाले अकाउंट पर हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

हाल ही में लॉन्च किया कैंपेन

गेम डेवलपर ने भारत में बीजीएमआई का प्रचार करने के लिए हाल ही में “Anyone Se Everyone Tak” नाम का कैंपेन लॉन्च किया था। इसमें गेम को हाइलाइट किया गया और हर लेवल के प्लेयर्स को शामिल होने के लिए अनुरोध किया। इसके अलावा, BGMI 3.4 अपडेट को रिलीज किया गया।

इसके लिए कंपनी ने Namaco के साथ साझेदारी की, जिससे गेम में Tekken के दो पॉपुलर कैरेक्टर Jin Kazama और Kazuya Mishima देखने को मिलें। साथ ही, वॉरहाउस व नए व्हीकल देखने को भी मिलें।

आने वाला है 3.5 अपडेट

आपको बताते चलें कि बीजीएमआई 3.5 अपडेट जारी करने की योजना बनाई जा रही है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग अपडेट को अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें बेहतर गेमप्ले और ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, गेम में Frozen Adventure थीम भी मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।