BGMI 4.0: कहां मिलेगी उड़ने वाली झाड़ू, कैसे करें इस्तेमाल, मिलेंगी ये पावर्स

BGMI 4.0 में अब खिलाड़ी सिर्फ कार या बाइक नहीं, बल्कि उड़ने वाली झाड़ू (Flying Magic Broom) का इस्तेमाल करके आसमान में भी घूम सकते हैं, यह नई झाड़ू गेम में कैसे काम करती है, कहां मिलेगी और इसका खास स्वीप अटैक दुश्मनों को कैसे चौंकाता है? आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 25, 2025, 12:42 PM (IST)

और पढें: BGMI और टाइगर श्रॉफ का हुआ धमाकेदार Collaboration, अब गेम में मिलेंगे ये खास थीम वाले आउटफिट और हथियार

BGMI का 4.0 अपडेट गेमर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस बार गेम पूरी तरह विजार्ड मोड में आ चुका है और इसके साथ पेश हुई है फ्लाइंग मैजिक ब्रूम (Flying Magic Broom) यानी उड़ने वाली जादुई झाड़ू। अब तक खिलाड़ी कार, बाइक या जीप का इस्तेमाल करके मैप पर घूमते थे, लेकिन झाड़ू ने गेम को पूरी तरह बदल दिया है। यह न सिर्फ आपको आसमान में उड़ने का मौका देती है बल्कि दुश्मनों पर अचानक अटैक करने और उन्हें चौंकाने का नया तरीका भी है। ऐसे में अब BGMI का हर मैच किसी क्विडिच मैच जैसा लगता है। और पढें: BGMI 4.0 में नया चैलेंज, Stepwell में 'Dive Master' टाइटल कैसे पाएं, मिलेंगे खास रिवॉर्ड!

उड़ने वाली झाड़ू कहां मिलेगी और कैसे काम करती है?

गेम में झाड़ू हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को Wraithmoor Mansion पर लैंड करना होगा, जहां सबसे ज्यादा मौके हैं कि यह जल्दी मिल जाए। इसके अलावा इसे शॉप मशीनों से खरीदा जा सकता है, दुश्मनों से लूटा जा सकता है या फिर भूतिया जगहों पर भी यह अचानक दिखाई दे सकता है, जैसे ही आपको इसकी हल्की सी गुनगुनाहट और घूमने की आवाज सुनाई दे, समझ लीजिए झाड़ू आसपास है। ध्यान देने वाली बात यह है कि खिलाड़ी एक बार में सिर्फ एक झाड़ू ही ले सकता है और इसमें सीमित फ्यूल मिलता है जिसे रीफ्यूल नहीं किया जा सकता। झाड़ू चलाना बेहद आसान है। इसे यूज करके खिलाड़ी ऊपर-नीचे उड़ान भर सकते हैं, लगभग 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ना सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि यह छतों पर पहुंचने परफेक्ट रहता है। इसमें बूस्ट बटन दबाकर आप एकदम तेजी से भाग सकते हैं या फिर मुसीबत के वक्त जान बचा सकते हैं। और पढें: BGMI 4.0 अपडेट में क्या-क्या नए फीचर्स और हथियार मिलेंगे, गेमप्ले में ये होंगे खास बदलाव

क्या झाड़ू का स्वीप अटैक’ दुश्मनों को पलभर में हरा सकता है?

फ्लाइंग झाड़ू सिर्फ ट्रांसपोर्ट का जरिया नहीं है, बल्कि इसमें एक खास फीचर है जिसे कहते हैं स्वीप अटैक, यह हमला दुश्मनों को अचानक पीछे धकेल देता है, उनका हेल्थ ड्रेन कर देता है या फिर उन्हें खत्म भी कर सकता है। यही झाड़ू की सबसे खतरनाक खासियत है, अगर सही टाइमिंग से स्वीप अटैक का इस्तेमाल किया जाए तो दुश्मन संभल ही नहीं पाएंगे। हालांकि खिलाड़ियों को सावधान रहना होगा क्योंकि अगर आपने इसे गलत समय पर इस्तेमाल किया तो दुश्मन आपको हवा से गिरा भी सकता है।

उड़ने वाली झाड़ू चलाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

BGMI 4.0 में उड़ने वाली झाड़ू गेमप्ले को पूरी तरह बदल देती है, लेकिन इसे चलाने के लिए कुछ प्रो टिप्स भी जरूरी हैं। सबसे पहले कभी भी झाड़ू पर रुककर मत खड़े रहिए, वरना आप आसानी से स्नाइपर का निशाना बन जाएंगे। दूसरा फ्यूल पर नजर रखिए और हमेशा एग्जिट प्लान तैयार रखिए ताकि अचानक बीच में झाड़ू बंद न हो जाए। तीसरा स्वीप अटैक का इस्तेमाल सोच-समझकर कीजिए और वही पल चुनिए जब दुश्मन चौकन्ना न हो। कुल मिलाकर उड़ने वाली झाड़ू BGMI के गेमर्स को नई आजादी देता है। अब खिलाड़ी छतों पर बैठकर घात लगा सकते हैं, तेज रोटेशन कर सकते हैं और आसमान से अचानक अटैक करके दुश्मनों को हक्का-बक्का कर सकते हैं। सही कंट्रोल और समझदारी से खेला जाए तो यह झाड़ू सिर्फ उड़ान ही नहीं भराएगी, बल्कि जीत का रास्ता भी खोलेगी। BGMI 4.0 में अब यह साफ हो चुका है, जो झाड़ू पर काबू पा गया, वही बनेगा असली विजेता।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।