BGMI 4.0 अपडेट में क्या-क्या नए फीचर्स और हथियार मिलेंगे, गेमप्ले में ये होंगे खास बदलाव
क्या आप तैयार हैं BGMI के नए 4.0 अपडेट के भूतिया रोमांच के लिए? इस अपडेट में क्या थीम है, कौन-कौन से नए हथियार मिलेंगे और अगर खिलाड़ी हार भी जाए तो क्या वह गेम में बना रहेगा? आइए जानते हैं इस अपडेट की पूरी जानकारी।
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 08, 2025, 12:31 PM (IST)
BGMI का नया 4.0 अपडेट आ रहा है, जिसे गेमर्स लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। BGMI 4.0 अपडेट की डाउनलोड डेट 11 सितंबर सुबह 7:30 बजे IST तय की गई है। इस बार का अपडेट Spooky Soiree’ थीम पर आधारित है, जिसमें खिलाड़ियों को भूतिया और रोमांचक एक्सपीरियंस मिलेगा। गेम में एक नया मैप और क्लासिक मोड शामिल है, जहां खिलाड़ी एक रहस्यमय हवेली में अपने भूतिया साथी Ghostie के साथ एडवेंचर करेंगे। Ghostie के अनोखी पावर खेल को और मजेदार बनाएगी, अगर खिलाड़ी हार भी जाता है, तो वह Prankster Ghost बनकर टीम की मदद कर सकता है।
Ghostie और Prankster Ghost के कौन-कौन सी मजेदार पावर होंगी?
BGMI 4.0 अपडेट में Ghostie नाम का नया साथी शामिल किया गया है, जो खिलाड़ी के साथ पूरे मैच में चलता है। Ghostie के मुख्य पावर में Floating Balloon शामिल है, जो खिलाड़ी को उड़ने में मदद करेगा, जबकि Guardian Shield दुश्मनों को पीछे धकेलने के लिए इस्तेमाल होगा। Passive Skills में Armorer, Ghost Helm, Scan, Boost और Heal जैसे पावर शामिल हैं, जो आर्मर की मरम्मत, हेड शील्ड, दुश्मनों को मार्क करना, स्पीड बढ़ाना और हेल्थ रिकवरी में मदद करेगा। वहीं Prankster Ghost तब एक्टिव होता है जब खिलाड़ी हरा जाता है। इसमें Bomb, Scan और Shield जैसे स्किल्स हैं, जो दुश्मनों को नुकसान पहुंचाने और टीम को बचाने में मदद करते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये पावर अपडेट के दो हफ्ते बाद धीरे-धीरे उपलब्ध होंगे।
नए हथियार और गेमप्ले फीचर्स क्या हैं?
BGMI 4.0 अपडेट में Mortar नाम का नया हथियार आएगा। यह हथियार बहुत पावरफुल है और पास या दूर दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा स्टॉक्स और फोरग्रिप्स को बदल दिया गया है, जिससे अब शूटिंग करना और भी आसान और सटीक हो गया है। बता दें Path of Glory मोड में अब Ace Dominator रिवॉर्ड्स और भी अच्छे होंगे और नए खास इनाम भी मिलेंगे। साथ ही गेम में नया Unfail’ PvP मोड आएगा, जिसमें 1v4 की मजेदार चुनौती और 'chase and hide' वाला शोडाउन खेला जा सकता है।
खिलाड़ियों के लिए यह अपडेट कितना रोमांच और चुनौती लाएगा?
इस अपडेट में सबसे मजेदार चीज Spooky Story थीम और Ghostie की खास पावर हैं, जो गेम को और रोमांचक बनाती हैं। अब खिलाड़ी सिर्फ शूटिंग नहीं करेंगे, बल्कि रणनीति और टीम वर्क पर भी ध्यान देना होगा। Prankster Ghost बनने के बाद भी मैच में खेलते रहना और टीम की मदद करना नई चुनौती होगी। BGMI 4.0 अपडेट नए हथियार, नए मोड और भूतिया रोमांच के साथ गेम को और मजेदार हो जाएगा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।