BGMI और टाइगर श्रॉफ का हुआ धमाकेदार Collaboration, अब गेम में मिलेंगे ये खास थीम वाले आउटफिट और हथियार

क्या आप तैयार हैं BGMI में बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ मस्ती और एक्शन के लिए, अब BGMI ने टाइगर श्रॉफ के साथ धमाकेदार Collaboration किया है। खिलाड़ियों को मिलेंगे उनके थीम वाले खास आउटफिट, हथियार और वॉयस पैक जो गेमिंग को और मजेदार बना देंगे।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 08, 2025, 05:00 PM (IST)

भारत की फेमस बैटल रॉयल गेम BGMI ने बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को अपना नया चेहरा बनाया है। इस Collaboration में खिलाड़ियों को टाइगर श्रॉफ के थीम वाले खास आउटफिट, हथियार और वॉयस पैक मिलेंगे। यह BGMI के 2.4 करोड़ से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए एक मजेदार और खास अनुभव होगा। टाइगर श्रॉफ ने कहा कि वह BGMI के जरिए अपने फैंस के साथ मजेदार और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि “गेमिंग भी एक्शन, एड्रेनालाईन और एनर्जी से भरी होती है, ठीक वैसे ही जैसे मैं अपनी फिल्मों में करता हूं। अब BGMI के खिलाड़ी भी मेरी इन-गेम पर्सनालिटी का मजा ले सकते हैं।” और पढें: BGMI की इन बेस्ट सेटिंग और स्ट्रैटेजी से अपना गेमप्ले बनाए बेहतर

BGMI और टाइगर का यह Collaboration क्यों खास है?

BGMI के बारे में KRAFTON India के हेड ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप, सैद्धार्थ मेरोट्रा ने बताया कि BGMI हमेशा ऐसे पल बनाना चाहता है जो सिर्फ खेले न जाएं बल्कि यादगार भी हों। उन्होंने कहा “टाइगर श्रॉफ के साथ इस Collaboration से हमें सिनेमा की एनर्जी और गेमिंग का मजा दोनों एक साथ लाने का मौका मिलता है। यह अनुभव खिलाड़ियों को खास और प्रेरित महसूस कराएगा।” इस कदम से BGMI सिर्फ एक गेम नहीं रह जाता, बल्कि भारतीय युवाओं की संस्कृति का भी हिस्सा बन जाता है।” और पढें: BGMI में Smooth Gameplay के लिए 7 Best Graphics Settings

टाइगर श्रॉफ के थीम वाले आइटम कैसे मिलेंगे?

टाइगर श्रॉफ थीम वाले आइटम BGMI 4.0 अपडेट में गोल्ड स्पिन के जरिए उपलब्ध होंगे। इस अपडेट में नए Spooky Soiree’ थीम, भूतिया मैप और Stepwell नाम की नई लोकेशन भी शामिल की गई है। खिलाड़ी टाइगर श्रॉफ से प्रेरित लिमिटेड-एडिशन गियर हासिल कर सकते हैं। इसमें शामिल हैं...

  • टाइगर सेट (स्लीक आर्मी स्टाइल सूट)
  • एक्सक्लूसिव टाइगर श्रॉफ वॉयस पैक
  • साइबरफैंग सूट (फ्यूचरिस्टिक व्हाइट टाइगर आउटफिट)
  • जंगल कोर बैकपैक
  • स्काई स्ट्राइकर पैराशूट
  • क्रोम क्लॉ P90 और क्लॉ बर्स्ट ग्रेनेड

हर आइटम टाइगर और व्हाइट टाइगर थीम के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

यह Collaboration क्यों है फैंस के लिए स्पेशल?

BGMI और टाइगर श्रॉफ का यह Collaboration सिर्फ कुछ समय के लिए है। इसके पहले BGMI ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे फेमस स्टार्स के साथ भी काम किया है। इन Collaboration से BGMI ने गेमिंग को सिर्फ मजे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे युवा संस्कृति और ट्रेंड का हिस्सा बना दिया। इस Collaboration में खिलाड़ी टाइगर श्रॉफ की एनर्जी और स्टाइल हर मैच में महसूस कर सकते हैं। इसलिए BGMI के फैंस के लिए यह एक बढ़िया मौका है कि वे लॉगिन करें, खास गियर अनलॉक करें और बैटल ग्राउंड में टाइगर की स्पिरिट अपने साथ ले जाएं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।