BGMI 3.5 Update के साथ आ रही UC सेल, सस्ते में खरीदें इन-गेम करेंसी

BGMI 3.5 Update प्लेयर्स के लिए UC Sale लेकर आई है। गेमर्स को इस सेल के साथ इन-गेम करेंसी पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। प्लेयर्स इससे ढेरों UC पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit
Published: Nov 20, 2024, 11:28 AM (IST)

BGMI 3.5 Update के साथ गेम के प्लेयर्स को हजारों की संख्या में UC पाने का मौका मिलेगा। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Krafton BGMI 3.5 Update के साथ सबसे बड़ी UC Sale लाने वाला है। यह सेल Adaptive Pack डिस्काउंट लेकर आएगी। प्लेयर्स को उनके मौजूदा करेंसी बेलेंस के आधार पर डिस्काउंट दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGMI 3.5 Update APk download लिंक कल यानी 21 नवंबर, 2024 को लाइव हो जाएगी। इस अपडेट के साथ गेम में कई नए कॉस्मेटिक आइटम और फीचर्स आने वाले हैं। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

BGMI 3.5 Update UC Sale

BGMI 3.5 Update के साथ UC Sale में उन प्लेयर्स को ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा, जिनके Battlegrounds Mobile India अकाउंट में कम UC होंगे। डिस्काउंट की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

  • 50 UC या इससे कम UC होने पर प्लेयर्स को 200 UC पर 40 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
  • 200 UC से कम होने पर प्लेयर्स 500 UC पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट पा सकेंगे।
  • 500 UC से कम हैं तो आपको 800 UC पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
  • 800 UC से कम होने पर प्लेयर्स 1200 UC पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट पा सकेंगे।

इस तरह प्लेयर्स बहुत ही कम कीमत में ढेरों UC पा सकते हैं। प्लेयर्स को अगर ज्यादा से ज्यादा UC पाने हैं तो अपना बेलेंस चैक करें और अगर वे कोई आइटम खरीदना चाहते हैं तो अभी खरीदकर UC की संख्या कम कर लें ताकि वे ज्यादा डिस्काउंट पा सकें। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

सोच-समझकर UC खरीदें। ध्यान दें कि आपको किस डील पर कितना फायदा हो रहा है। यह डिस्काउंट सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि कम यूसी वाले प्लेयर्स को बिक्री से काफी लाभ मिले, जिससे यह नए और एक्सपीरियंस दोनों प्लेयर्स के लिए एक आकर्षक अवसर बन जाता है। प्लेयर्स के पास UC पाने का यह अच्छा मौका है। गेमर्स को इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। प्लेयर्स अपडेट के साथ कई नई पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें UC की जरूरत होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।