Battlegrounds Mobile India (BGMI) की लो रिकॉइल वाली बेस्ट गन, क्लोज-मिड रेंज फाइट में दिलाएंगी जीत

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में कई गन मौजूद हैं, जिनका रिकॉइल रेट काफी कम है। इनको आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। क्लोज और मिड रेंज में जीतने में भी काफी मदद मिलती है।

Published By: ajay verma
Published: Feb 05, 2024, 02:06 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है।
  • गेम में गन्स की भरमार है।
  • इसमें कई लो-रिकॉइल वाली गन भी हैं।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में हर प्रकार की गन मौजूद हैं। इनके जरिए गेम में जीत हासिल की जा सकती है। हालांकि, इन गन को कंट्रोल करना आसान नहीं है। इनमें कुछ लो रिकॉइल वाली गन्स भी हैं, जो उन प्लेयर्स के लिए एकदम ठीक है, जिन्होंने गेम अभी-अभी खेलना शुरू किया है। इनकी जरिए प्येर्स सटीक निशाना लगा सकते हैं। आइये, नीचे खबर में जानते हैं इन गन के बारे में। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

DP-28

इस गन को बेस्ट वेपन में से एक माना गया है। इसमें 7.62mm की बुलेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसका रिकॉइल रेट भी काफी है, जिससे इसे कंट्रोल करना काफी आसान है। फायर रेट अधिक होने से दुश्मन को मारना भी आसान हो जाता है। अगर आपने अभी अभी गेम खेलना शुरू किया है, तो आप शुरुआत में इस वेपन का इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

M416

एम416 बीजीएमआई की पॉपुलर गन है। यह गेम के किसी भी मैप में आसानी से मिल जाती है। इसमें 5.56mm बुलेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसका रिकॉइल रेट भी अन्य गन्स की तुलना में काफी कम है। इस वजह से गन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इससे क्लोज रेंज फाइट्स भी जीतने में मदद मिलती है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

SCAR-L

बीजीएमआई की SCAR-L गन को अपनी सटीका और फायरिंग रेट के लिए जाना जाता है। इसके साथ 6एक्स जूम स्कोप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका रिकॉइल रेट भी कम है, जिससे प्लेयर्स आसानी से इसे कंट्रोल करके विरोधियों को मार गिरा सकते हैं। इसकी मदद से मिड-रेंज और क्लोज-रेंज फाइट जीती जा सकती है।

UMP45

यह SMG कैटेगरी की सबसे पावरफुल गन है। इसमें .45mm की बुलेट यूज की जाती है। इसका रिकॉइल रेट कम है। Compensator और Vertical फोरग्रिप के इस्तेमाल रिकॉइल रेट को और भी कम किया जा सकता है, जिससे आपको सटीक निशाना लगाने में मदद मिलेगी और क्लोज व मिड रेंज की फाइट में जीत भी दिलाएगी।

AUG A3

यह सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली बीजीएमआई गन्स में से एक है। इसका रिकॉइल रेट काफी कम है, जिससे आप इसे आसानी से कंट्रोल करके सटीक निशाना लगा सकते हैं। इसके उपयोग से मिड-रेंज और क्लोज-रेंज की फाइट्स जीती जा सकती हैं। Compensator और Vertical Foregrip लगाकर स्टेबिलिटी को बेहतर बनाया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।