BGMI में आया नया फॉक्स फ्लेयर इवेंट, पाएं धांसू आउटफिट समेत बहुत कुछ

Battlegrounds Mobile India BGMI में खास इवेंट चल रहा है, जिसका नाम Fox Flare है। इसमें शानदार आउटफिट जीतने का मौका मिलेगा।

Published By: ajay verma | Published: Jan 15, 2024, 01:19 PM (IST) | Edited: Jan 15, 2024, 06:13 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI लोकप्रिय मोबाइल गेम है।
  • इसमें नया इवेंट आया है।
  • इसमें Fox Flare आउटफिट ग्रैंड प्राइज के तौर पर दी जाएगी।

Battlegrounds Mobile India BGMI लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। भारत में लाखों प्लेयर्स इस गेम से जुड़े हैं। यही कारण है कि गेम डेवलपर Krafton प्लेयर्स के लिए गेम में आए दिन नए-नए इवेंट लाता रहता है। इस कड़ी में अब और इवेंट लाइव किया गया है, जिसका नाम Fox Flare है। इसमें वेपन स्किन, गन और रिंग जैसे आइटम प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, ग्रैंड प्राइज के तौर पर प्रीमियम आउटफिट दी जाएगी। चलिए जानते हैं इस इवेंट के बारे में विस्तार से... और पढें: BGMI का शानदार Cricket League इवेंट, जीतने पर मिलेंगे स्पेशल टोकन्स और गन स्किन

BGMI Fox Flare इवेंट

बीजीएमआई का यह खास इवेंट 1 जनरवरी 2024 से लाइव हुआ था, जो कि 13 फरवरी 2024 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को Fox Flare आउटफिट जीतने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, रिंग और गन स्किन भी रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही हैं। हालांकि, इसके लिए आपको इन गेम करेंसी UC का इस्तेमाल करना होगा। और पढें: BGMI और Free Fire जैसे गेम्स खेलने के लिए ले रहे हैं नया फोन? खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर करें चेक

कितने UC करने होंगे खर्च

बीजीएमआई का यह इवेंट एक लकी ड्रॉ है। इसमें एक ड्रॉ करने के लिए प्लेयर्स को 60 की जगह 10 UC खर्च करने होंगे, जबकि 10 ड्रॉ के लिए 600 की जगह 540 UC का उपयोग करना होगा। और पढें: BGMI में Sniping के ये सीक्रेट जान लिए तो हर मैच जीत पक्की!

कैसे लें इवेंट में भाग ?

1. अपने स्मार्टफोन में BGMI ओपन करें।

2. राइट साइड में बने इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको Fox Flare इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

4. अब आप आसानी से बीजीएमआई के इवेंट हिस्सा लेकर शानदार रिवॉर्ड जीत सकते हैं।

फ्लाइंग पैन चैलेंज

बीजीएमआई में Fox Flare इवेंट के अलावा फ्लाइंग पैन चैलेंज चल रहा है, जिसमें Yeti पैन स्किन रिवॉर्ड के रूप में दी जा रही है। इसमें कूपून स्क्रैप भी मिल रहे हैं। हालांकि, इन सभी के लिए आपको टास्क पूरा करना होगा।

1 दुश्मन को मारने पर 1 क्लासिक क्रेट कूपन स्क्रैप, 3 दुश्मनों को मारने पर 3 क्लासिक क्रेट कूपन स्क्रैप, 5 दुश्मनों को मारने पर 1 क्लासिक क्रेट कूपन मिल रहा है। वहीं, 10 किल पर Yeti पैन स्किन दी जा रही है।

साल 2022 में हुआ था बैन

आपको बता दें कि भारत सरकार ने प्राइवेसी को ध्यान में रखकर इस बैटल रॉयल गेम को साल 2022 में बैन किया था। अगले ही साल यानी 2023 में इस गेम को दोबारा लॉन्च किया गया था।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।