BGMI में मिड-रेंज फाइट जीतना होगा आसान, यूज करें ये 5 बेस्ट वेपन

Battlegrounds Mobile India में कई वेपन मिलते हैं। मिड रेंज फाइट जीतने के लिए प्लेयर्स को कई वेपन की जरूरत होता है। यहां इसके लिए पांच बेस्ट वेपन बताए गए हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 19, 2023, 05:39 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI में गेम जीतने के लिए कई वेपन का यूज कर सकते हैं।
  • Beryl M762 मिड रेंज फाइट के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
  • गेम को अब भारत में भी खेला जा सकता है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में प्लेयर्स को कई वेपन मिलते हैं, जिनकी मदद से वे आसानी से मैच जीत सकते हैं। इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स को अलग-अलग प्रकार की फाइट के लिए विभिन्न वेपन के ऑप्शन मिलते हैं। किसी भी वेपन का सही यूज करके ही आसानी से फाइट जीती जा सकती है। प्लेयर्स को यह पता होना जरूरी है कि किस तरह के मैच के लिए कौन से वेपन बेस्ट हैं। आज इस आर्टिकल में गेम के नए प्लेयर्स के लिए बेस्ट मिड-रेंज वेपन बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI के ये टिप्स दिलाएंगे चिकन डिनर, अभी करें फॉलो

BGMI के मिड-रेंज के लिए टॉप पांच वेपन

G36C

यह विकेंडी मैप में स्कार-एल की जगह लेने वाली बेसट असॉल्ट राइफल्स में से एक है। गेम के नए प्लेयर्स के लिए G36C, सिंगल और ऑटो-फायरिंग मोड दोनों के लिए बेस्ट रेंज वेपन है। G36C में AR कैटेगरी के अन्य वेपन की तुलना में कम DPS होता है, लेकिन बेहतर कंट्रोल और कम रिकॉयल इसे अच्छा ऑप्शन बनाता है। और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर

Groza

ग्रोजा एक अन्य एयरड्रॉप-स्पेसिफिक बंदूक है। यह बंदूक हाई फायरिंग रेट और प्रति बुलेट हाई डैमेज के साथ आती है। 750 राउंड प्रति मिनट की दर से 7.62 एमएम फायरिंग करती है। यह भी नए प्लेयर्स के लिए अच्छी है।

Aug A3

Aug A3 अभी गेम में मिलने वाली एकमात्र 5.56mm असॉल्ट राइफल है। ड्रॉप-स्पेसिफिक वेपन होने के बावजूद यह BGMI के नए प्लेयर्स के लिए सबसे अच्छे मिड-रेंज वेपन में से एक है। हाई बुलेट स्पीड और DPS के साथ यह एक अच्छा ऑप्शन है।

Beryl M762

यह नई असॉल्ट राइफल आसानी से BGMI के नए प्लेयर्स को मिड-रेंज फाइट जीतने में मदद करेगी। 7.62 mm बारूद के साथ यह प्रत्येक रिलोड के साथ 30 राउंड गोलियां दाग सकती है। यह एआर आपके दुश्मनों पर अपने उच्च डीपीएस और तेज फायर रेट के साथ पास और मिड रेंज की लड़ाई में जीत दिला सकती है।

M416

M416 BGMI के प्लेयर्स के बीच पसंदीदा तोपों में से एक है। इसकी उच्च डीपीएस और आग की दर प्लेयर्स को आसानी से जीत दिला सकती है। दुश्मनों के लिए इसकी गोलियों से बचना असंभव हो जाता है। यह भी मिड रेंज फाइट के लिए अच्छा वेपन है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।