Battlegrounds Mobile India (BGMI) में आ रहा A6 Royale Pass, लीक हुए सभी रिवॉर्ड
Battlegrounds Mobile India (BGMI) में आने वाले A6 Royale Pass अपने साथ कई सारे रिवॉर्ड लेकर आ रहा है। रॉयस पास में मिलने वाले रिवॉर्ड की लिस्ट पहले ही लीक हो गई है। अभी इसकी रिलीज डेट नहीं आई है।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 13, 2024, 02:13 PM (IST)
हाइलाइट
- Battlegrounds Mobile India (BGMI) में A6 Royale Pass आने वाला है।
- इसमें प्लेयर्स को अलग-अलग लेवल पर कई रिवॉर्ड मिलेंगे।
- रॉयल पास में फ्री रिवॉर्ड के साथ प्रीमियम रिवॉर्ड भी शामिल होंगे।
Battlegrounds Mobile India (BGMI) A6 Royale Pass की लीक आना शुरू हो गई है। इस अपकमिंग रॉयल पास के साथ प्लेयर्स को लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई रिवॉर्ड पाने का मौका मिलेगा। लोकप्रिय डेटा माइनर क्लासीफाइडYT ने अपकमिंग रॉयल पास की लीक शेयर की है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, सभी रिवॉर्ड की जानकारी सामने आ गई है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Battlegrounds Mobile India (BGMI) A6 Royale Pass
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGMI रॉयल पास में अलग-अलग लेवल पर विभिन्न प्रकार के रिवॉर्ड मिलते हैं। लीक रिपोर्ट के अनुसार, बताए गए रिवॉर्ड नीचे दिए गए हैं।
- Level 1: Snag a stunning M16A4 skin.
- Level 50: Upgrade your firepower with a customizable Thompson SMG skin.
- Level 90: Dominate the battlefield with a coveted Groza skin.
- Level 100: Unlock a stylish, upgradable female outfit
खर्च करने होंगे इतने UC
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये रिवॉर्ड लिस्ट लीक रिपोर्ट के अनुसार है। रॉयल पास के साथ रिवॉर्ड की लिस्ट में बदलाव हो सकते हैं। रॉयल पास खरीदने के लिए प्लेयर्स को UC यानी मेन करेंसी खर्च करने होंगे। रॉयल पास तीन तरीके के आते हैं। इसमें मंथली पास, फुल पास और Elite Pass शामिल है।
- मंथली पास खरीदने के लिए 360 UC की जरूरत है। इसके साथ पहले एक महीने में लेवल 1-50 तक एक्सेस कर पाएंगे। दूसरे महीने में 51-100 तक कर पाएंगे।
- फुल पास की कीमत 720 UC है। सभी लेवल का एक्सेस मिलता है।
- एलीट पास के लिए मंथली 960 UC की जरूरत होगी और प्रीमियम रिवॉर्ड 1920 UC में मिलेंगे।
बता दें कि अगर आपके पास UC नहीं है, तब भी आप फ्री रिवॉर्ड पा सकते हैं। अभी तक गेम के डेवलपर Krafton ने इसकी रिलीज डेट नहीं बताई है। हालांकि, अपडेट के साथ नया पास भी रिलीज कर दिया जाएगा।
गेम में चल रहा नया UC इवेंट
अगर आपके पास UC नहीं हैं तो परेशान न हों। इस समय BGMI में एक ऐसा इवेंट चल रहा है, जो प्लेयर्स को बोनस UC दे रहा है। यह गेमर्स के लिए काफी अच्छा है। इसके जरिए वे कई UC पा सकते हैं, जिनका यूज वे रॉयल पास खरीदने के लिए कर पाएंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।