Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.9 Update के साथ गेम में आया काफी कुछ, ऐसे करें डाउनलोड

Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.9 Update के साथ गेम में कई नई चीजें ऐड हुई हैं। एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए अपडेट उपलब्ध है।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 01, 2023, 12:36 PM (IST)

हाइलाइट

  • Battlegrounds Mobile India 2.9 अपडेट लाइव हो गया है।
  • इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • अपडेट के साथ गेम में कई चीजें ऐड हुई हैं।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.9 Update लाइव कर दिया गया है। BGMI एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। गेम के डेवलपर Krafton ने BGMI 2.9 Update लाइव कर दिया है। नए अपडेट के साथ गेम में Ice & Snow Festival भी पेश किया गया है। BGMI का यह नया अपडेट एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और iOS यूजर्स ऐप स्टोर से जाकर इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.9 Update

Krafton ने BGMI 2.9 अपडेट को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, सभी तक पहुंचने में इसे थोड़ा समय लग सकता है। गेम डेवलपर ने ऑफिशियल बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया वेबसाइट पर नई सुविधाएं, सुधार और रिवॉर्ड डिटेल शेयर की है। यह अपडेट भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार "रणवीर सिंह" को भी गेम में ला रहा है। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Ice & Snow Festival: A Snowy Extravaganza

अपडेट के साथ नया मोड भी गेम में आया है। नए थीम मोड के साथ ठंड का एहसास होगा। बर्फ और बर्फ वाले शहर को एक्सप्लोर कर पाएंगे। प्लेयर्स को इस मोड में आइस और स्नो ट्रैक पर जीत के लिए दौड़ना होगा। साथ ही, उनके पास आइस गन की ठंडी पावर का यूज करने, एक स्नोमैन सेना बनाने, स्नोबोर्ड पर ढलानों को तोड़ने और आइस रैंडम ट्रेजर चेस्ट में खजाने के लिए सर्च करने की सुविधा होगी। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

Ranveer Singh Discovery Event

BGMI अपडेट के साथ रणवीर सिंह भी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में शामिल हो रहे हैं। इवेंट पॉइंट पाने के लिए प्लेयर को क्लासिक मोड में खेलने होगा, जहां आपकी गेमिंग स्किल की बेहतरीन रिवॉर्ड को अनलॉक कर पाएगी। आप जितना बेहतर खेलेंगे, उतना ज्यादा रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे।

रणवीर थीम वाले स्टेबल रिवॉर्ड, पैराशूट, बीपी, रेटिंग सुरक्षा, रूम कार्ड और बहुत कुछ पाने के लिए निश्चित कीमतों पर थीम वाली वस्तुओं की खरीदारी तक पहुंचने के लिए कई चीजों को अनलॉक करना होगा। 3000 ईवेंट पॉइंट हासिल करने के बाद आप यूसी के साथ रणवीर के विशेष वॉयस पैक और अवतार को पा सकेंगे।

X-Suit Carnival

Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.9 Update नए अपडेट के साथ तीन लोकप्रिय क्लासिक्स वापस आ गए हैं। आप सीजन के बेहतरीन शो के लिए प्लेयर्स को अपनी स्क्वाड टीम तैयार रखनी चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।