Battleground Mobile India (BGMI) के नए प्लेयर्स आसानी से जीत पाएंगे गेम, बस ध्यान रखें ये बातें
भारत में Battleground Mobile India से बैन हट गया है। अब भारतीय प्लेयर्स भी इसे खेल सकते हैं। नए प्लेयर्स के लिए आज हम कुछ टिप्स बताने वाले हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: May 22, 2023, 03:39 PM (IST)
हाइलाइट
- Battleground Mobile India भारत में कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
- ऑफिशियल वेबसाइट या गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- BGMI में भी प्लेयर्स को कई मैप और वेपन मिलते हैं।
Battleground Mobile India (BGMI) की भारत में वापसी हो चुकी है। Krafton के बैटल रॉयल गेम BGMI से बैन हट गया है। अब यह कुछ यूजर्स के लिए Google play Store पर उपलब्ध है। बता दें कि गेम पिछले साल जुलाई, 2022 में बैन कर दिया गया था। इसके बाद से प्लेयर्स को काफी बेसब्री से गेम का इंतजार था और अब यह उनके लिए आ गया है। अगर आपने पहले BGMI गेम नहीं खेला है और इस बार खेलना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां BGMI के नए प्लेयर्स के लिए कुछ टिप्स दी गई हैं, जो गेम खेलने में उनकी मदद करेंगी और वे आसानी से अपनी रैंक बढ़ा पाएंगे।
BGMI के नए प्लेयर्स के लिए कुछ जरूरी टिप्स
मैप को अच्छे से समझना है जरूरी
किसी भी नए प्लेयर्स के लिए गेम के फीचर्स को समझना बहुत जरूरी है। अगर आप पहली बार BGMI खेलने वाले हैं तो इस बैटल रॉयल गेम में मिलने वाले मैप्स को ठीक से समझें। यह जानें कि मैप की कौन सी लोकेशन पर कम प्लेयर होते हैं, कहां सेव जोन है और किस लोकेशन पर अच्छी लूट मिलेगी। इन्ह सब चीजों के बारे में जानकारी होने से आप आसानी से फाइट में जीत हासिल कर पाएंगे।
वेपन के बारे में जानें
Free Fire MAX और PUBG की तरह ही BGMI में भी कई वेपन मिलते हैं। गेम खेलने से पहले आपको एक बार सभी वेपन के बारे में जानना चाहिए। गेम में मिड, शॉर्ट और लॉंग रेंज फाइट के लिए अलग-अलग वेपन मिलते हैं।
हर वेपन की मैग्जीन रेंज और स्पीड भी अलग-अलग होती है। किस तरह की फाइट के लिए कौन सा वेपन अधिक उपयोगी है, यह जरूर जान लें। इससे आप फाइट के अनुसार, सही वेपन सिलेक्ट कर पाएंगे।
अपने आपको सही तरह से कवर करना सीखें
कई बार नए प्लेयर्स दुश्मनों को मारने पर ज्यादा ध्यान देते हैं और खुद को कवर करना भूल जाते हैं। प्लेयर्स को दूसरों को मारने से पहले खुद को कवर करना चाहिए। किसी भी दुश्मन के पीछे भागते समय यह जरूर ध्यान रखें कि आपको कौन और कहां से टार्गेट कर सकता है। उसके अनुसार, अपनी पोजीशन सेट करें और फिर दुश्मनों पर निशाना बनाएं।
जीतने का मौका होने पर फेस-ऑफ करें
BGMI जैसे खेल में सर्वाइव करना बहुत जरूरी है। हालांकि, सामने आकर दुश्मन को खत्म करना भी जीतने में अहम रोल निभाता है। अपनी हेल्थ और वेपन के कलेक्शन के बारे में हमेशा पता रखें और ध्यान दें कि आपके साथियों के पास ही वही हो।
जब आप गनफाइट जीत रहे हों और एक छोटे से घेरे में केवल दो से तीन लोग बचे हों तो आपको आगे बढ़ना चाहिए। यदि आपके पास हील करने के लिए पर्याप्त चीजें नहीं हैं तो पट्टियों, मेडकिट्स और प्राथमिक चिकित्सा किटों को लेकर फाइट में घुसकर दुशमनों को मार गिराएं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।