'United Kacche' सुनील ग्रोवर का नया शो ZEE5 पर होगा स्ट्रीम, ट्रेलर के साथ स्ट्रीमिंग डेट हुई आउट

सुनील ग्रोवर स्टारर वेब सीरीज 'United Kacche' ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। ZEE5 के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस सीरीज का ट्रेलर और स्ट्रीमिंग डेट रिवील कर दी गई है।

Published By: Manisha | Published: Mar 19, 2023, 05:00 PM (IST)

हाइलाइट

  • ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा United kacche शो
  • सुनील ग्रोवर इस शो में मेन लीड रोल में हैं
  • Gaslight सीरीज 31 मार्च को होगी स्ट्रीम

United Kacche on OTT: छोटे पर्दे के बाद सुनील ग्रोवर लगातार OTT प्लटेफॉर्म पर एक्टिव हैं। Sunflower फिल्म के बाद अब सुनील ग्रोवर एक बार फिर से ओटीटी पर एंट्री मारने जा रहे हैं। इस बार वह एक वेब सीरीज के साथ ओटीटी पर नजर आएंगे। इस सीरीज का नाम है 'United Kacche'। शो के ओटीटी रिलीज डेट के साथ-साथ ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इस शो में यूनाइटेड किंगडम में रह रहे प्रवासियों की कहानी व उनके संघर्षों की लाइट-कॉमेडी के जरिए व्यक्त किया जाएगा। आइए जानते हैं इसकी ओटीटी रिलीज से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: OTT Releases This week in India: Sitaare Zameen Par से लेकर Vadh 2, इस हफ्ते OTT पर आ रहा ये सब

सुनील ग्रोवर स्टारर वेब सीरीज 'United Kacche' ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। ZEE5 के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस सीरीज का ट्रेलर और स्ट्रीमिंग डेट रिवील कर दी गई है। यह सीरीज जी5 पर 31 मार्च 2023 को स्ट्रीम होगी। और पढें: आज आखिरी मौका, BSNL का ये 365 दिन वाला सस्ता प्लान हो रहा बंद, जल्दी करें

ट्रेलर की बात करें, तो शो में सुनील ग्रोवर तेजिंदर उर्फ टैंगो गिल का किरदार निभा रहे हैं। उनका सपना होता है कि वह विदेश में जाकर एक अच्छी लाइफ स्पेंड करें। इस सपने को वो किसी भी हद से पूरा करना चाहते हैं। विदेश जाने के लिए टैंगो को किसी प्रकार से UK का टूरिस्ट वीजा मिल जाता है, लेकिन कहानी तब असल मोड़ लेती है जब टैंगो का टूरिस्ट वीजा खत्म हो जाता है और वो वहां अवैध प्रवासी बन जाते हैं। और पढें: OTT पर इस दिन स्ट्रीम होगी Honeymoon Se Hatya सीरीज, डेट कंफर्म

आपको बता दें, इस शो में सुनील ग्रोवर के साथ सतीश शाह, सपना पब्बी, निखिल विजय जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। इस शो का निर्देशन मानव शाह ने किया है। इस सीरीज में आपको 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे।

OTT स्ट्रीमिंग

Rocket Boys Season 2 सीरीज हाल ही में 16 मार्च 2023 को SonyLiv ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है। आपको बता दें, यह सीरीज अभय पन्नू ने निर्देशित की है। वहीं स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें जिम सरभ और इश्वाक सिंह मेन लीड रोल में हैं।

यामी गौतम और सनी कौशल स्टारर फिल्म चोर निकल के भागा’ (Chor Nikal Ke Bhaga) 24 मार्च को Netflix पर स्ट्रीम होगी। सारा अली खान और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म Gaslight’ (गैसलाइट) Disney+ Hotstar पर 31 मार्च 2023 को स्ट्रीम होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।