OTT Releases This week in India: Sitaare Zameen Par से लेकर Vadh 2, इस हफ्ते OTT पर आ रहा ये सब

OTT Releases This week in India: ओटीटी पर अप्रैल का पहला हफ्ता काफी खास रहने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में व शो स्ट्रीम होंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Published By: Manisha | Published: Apr 01, 2026, 03:57 PM (IST)

OTT Releases This week in India: अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल का महीना OTT लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है। दरअसल, इस महीने एक से बढ़कर एक कॉन्टेंट ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाला है। अगर आप सिनेमाघर से ज्यादा घर बैठकर ओटीटी पर फिल्में व शो देखना पसंद करते हैं, तो इस हफ्तें फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक कई सारे ऑप्शन देखने के लिए उपलब्ध होंगे। यहां देखें इस हफ्ते ओटीटी दस्तक देने वाले कॉन्टेंट की लिस्ट। और पढें: Airtel यूजर्स की मौज, 100 रुपये से कम में पाएं 20 OTT, Xstream Play Premium प्लान हुआ सस्ता

Sitaare Zameen Par

आमिर खान स्टारर फिल्म Sitaare Zameen Par पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर लेकर आया जा रहा है। यह फिल्म SonyLIV पर 3 अप्रैल को स्ट्रीम होगी। और पढें: Jio का नया OTT Pass हुआ लॉन्च, मात्र 200 रुपये खर्च करके 15 OTT का पाएं फ्री एक्सेस

Vadh 2

Vadh 2 भी सिनेमाघर के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। इसे Netflix पर 3 अप्रैल को स्ट्रीम किया जाने वाला है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संजय मिश्रा व नीना गुप्ता मेन लीड रोल में है। और पढें: Dhurandhar 2 JioHotstar OTT Release Date: इंतजार खत्म, इस दिन घर बैठे TV पर देख सकेंगे धुरंधर 2: द रिवेंज

Mamla Legal Hai Season 2

Mamla Legal Hai शो के पहले सीजन की सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन रिलीज किया जाने वाला है। यह शो Netflix पर 3 अप्रैल को स्ट्रीम होगा। यह एक कोर्टरूम ड्रामा शो है।

Bhabi ji Ghar Par Hain Fun On The Run

Bhabi ji Ghar Par Hain Fun On The Run टीवी का पॉपुलर शो है, जिसकी अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। यह फिल्म 3 अप्रैल को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

Maa Ka Sum Amazon Prime Video

Maa Ka Sum को Amazon Prime Video पर 3 अप्रैल से स्ट्रीम किया जाने वाला है। इस शो में 19 साल के एक युवक की कहानी दिखाई गई है, जो कि गणित में काफी तेज होता है। वह मैथ्स और एल्गोरिदम की मदद से अपनी मां के लिए एक परफेक्ट मैच की तलाश करता है। शो में मां का किरदार मोना सिंह निभा रही हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।