Washing Machines Under 10000: स्मार्टफोन के दाम में Washing Machines, 10000 से कम में लाएं घर

Washing Machines Under 10000: अमेजन इंडिया पर Haier और Samsung जैसे ब्रांड की वॉशिंग मशीन 10000 रुपये से कम में मिल रही हैं। इन्हें इस वक्त खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 16, 2025, 01:09 PM (IST)

Washing Machines Under 10000: Washing Machines आज के समय में हर घर की जरूरत बन गई हैं। इन मशीन के जरिए कपड़े बहुत साफ धुलते हैं। अगर आप भी अपने लिए वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। यहां आपको 10 हजार से कम में आने वाले वॉशिंग मशीन की जानकारी मिलेगी, जिन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India से ऑर्डर करके घर मंगवा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें आप किफायती EMI पर भी खरीद पाएंगे। और पढें: बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने की नो-टेंशन, सस्ते में खरीदें ये Washing Machines, कीमत 12499 से शुरू

VW 7.5 kg 5 Star Semi Automatic Washing Machine

VW की यह सैमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है। यह बिजली बचत करने के साथ कपड़े बहुत साफ धोती है। इसमें 1350 RPM की मोटर लगाई गई है। साथ ही, 3 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसकी बॉडी बहुत मजबूत है। इसमें Rat Away फीचर भी दिया गया है। इससे मशीन सुरक्षित रहती है। इसकी असली कीमत 18,999 रुपये है, लेकिन अमेजन इंडिया पर 64 प्रतिशत की छूट के साथ यह 6,799 रुपये में मिल रही है। इस पर 330 रुपये की EMI दी जा रही है। और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े

Haier 7 Kg 5 Star Semi Automatic Washing Machine

Haier वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी 7 किलोग्राम है। इस मशीन को 5 स्टार की रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह बिजली की बचत करती है। इसमें नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग वॉशिंग प्रोग्राम दिया गया है। इसका ड्रम PP मटेरियल का बना है। इस पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है, जबकि मोटर पर 5 वर्ष की वारंटी मिल रही है। अमेजन इंडिया पर इस वॉशिंग मशीन की कीमत 8,490 रुपये है। इस पर 412 रुपये की EMI दी जा रही है।

Samsung 6.5 kg, 5 star, Semi-Automatic Washing Machine

सैमसंग की वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए एकदम बेस्ट है। इस वॉशिंग मशीन में 1300 RPM की मोटर लगाई गई है। इसकी बॉडी बहुत मजबूत है। इसमें कपड़े धोने के लिए दो वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसको 5 स्टार की रेटिंग दी गई है। इसे अमेजन से 9,290 रुपये में घर लाया जा सकता है। इस पर 450 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इसकी असली कीमत 12,500 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।