15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े

Washing Machines Under 15000: भारतीय बाजार में वॉशिंग मशीन की भरमार है। इनमें से कई वॉशिंग मशीन 15000 से कम है, जिनके बारे में यहां बताया गया है।

Published By: ajay verma | Published: May 06, 2026, 11:53 AM (IST)

Washing Machines Under 15000: अगर आपकी वॉशिंग मशीन पुरानी हो गई है और आप अपने लिए नई तलाश रहे हैं, लेकिन इतने सारे ऑप्शन के बीच समझ नहीं आ रहा कौन-सी खरीदें, तो हम आपको इस समस्या का समाधान देने जा रहे हैं। यहां 15000 रुपये से कम में आने वाली चुनिंदा सैमी और फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के बारे में बताया गया है, जिन्हें शॉपिंग वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है। इनमें आपको दमदार मोटर के साथ-साथ कई वॉशिंग मोड और स्टेनलेस स्टील वाला वॉशिंग ड्रम मिलेगा। और पढें: Motorola जल्द लेकर आ रहा फोल्डेबल फोन, Samsung-OnePlus को मिलेगी कड़ी टक्कर

LG Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

और पढें: Flipkart Summer Sale 2026 इस तारीख से होगी शुरू, इन लोगों को मिलेगा पहले एक्सेस

एलजी की यह वॉशिंग मशीन सैमी-ऑटोमेटिक है। यानी कि इसमें एक सेक्शन कपड़े धोने और दूसरा सेक्शन सुखाने का है। यह मशीन 3 से 4 सदस्य वाले परिवार के लिए एकदम सही है। इसे 5 स्टार की रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह बिजली कम इस्तेमाल करती है। इसमें 1300 आरपीएम की मोटर लगी है। इसके साथ 3 वॉशिंग मोड Gentle, Normal और Strong मिलते हैं। इसकी मोटर पर 5 साल और इस पर 2 साल की वारंटी मिल रही है। इसकी असली कीमत 16,090 रुपये है, लेकिन अमेजन पर 11,990 रुपये में मिल रही है। इस पर 422 रुपये की ईएमआई और 1250 रुपये की छूट दी जा रही है। और पढें: Samsung फोन खरीदने का है प्लान? Galaxy M और F सीरीज के फोन हो गए महंगे, जानें नई कीमत

Samsung Semi-Automatic Top Load Washing Machine

सैमसंग की सैमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन पानी और बिजली का कम इस्तेमाल करती है। इस मशीन को बड़े परिवार के लिए बनाया गया है। इसमें कपड़ों को साफ धोने के लिए नॉर्मल, हैवी और जेंटल वॉश फीचर दिए गए हैं। इसकी कीमत 13,290 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से 467 रुपये की ईएमआई में घर लाया जा सकता है।

Haier Washing Machine Fully Automatic

Haier की इस वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी 6 किलोग्राम है। इस मशीन को 5 स्टार की रेटिंग दी गई है। इसमें 8 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिनके उपयोग अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को धोया जा सकता है। इसकी बॉडी स्टेनलैस स्टील की बनी है। इसकी कीमत अमेजन पर 13,750 रुपये है। इस पर 485 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इसे 18,490 रुपये में लाया गया था।

Voltas Beko Fully-Automatic Washing Machine

Voltas Beko का साइज 7 किलोग्राम है। इस मशीन में कपड़े धोने के लिए 700 आरपीएम की मोटर लगाई गई है। इसमें वॉटर रीयूज, टब क्लीन, हैवी, इको और क्विक जैसे फीचर दिए गए हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक और ड्रम स्टेनलैस स्टील का बना है। इस पर 3 साल और मोटर पर 12 साल की वारंटी मिल रही है। इसे अमेजन इंडिया से 13,990 रुपये में घर लाया जा सकता है।

Whirlpool Automatic Top Load Washing Machine

Whirlpool की यह वॉशिंग मशीन अमेजन पर 14,890 रुपये में मिल रही है। इस पर 523 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। फीचर्स की बात करें, तो मशीन में 740RPM की मोटर मिलती है। इसमें नॉर्मल, हैवी, व्हाइट और इको वॉश जैसे वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं। यह बिजली की बचत भी करती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।