comscore

Vijay Sales की मेगा रिपब्लिक डे सेल हुई लाइव, स्मार्टफोन समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Vijay Sales की शानदार Mega Republic Day सेल लाइव हो गई है। इस सेल में किचन अप्लायंसेज से लेकर स्मार्टफोन व स्मार्ट टीवी तक पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 22, 2023, 02:58 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Vijay Sales की शानदार रिपब्लिक डे सेल शुरू हो गई है।
  • इस सेल में स्मार्टफोन्स पर 50 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • शानदार सेल में स्मार्टवॉच पर 75 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vijay Sales की Mega Republic Day Sale आज यानी 22 जनवरी से शुरू हो गई है। इस शानदार सेल में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से लेकर होम और किचन अप्लायंसेज तक पर 65 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइसेज पर भी बंपर छूट के साथ सस्ती ईएमआई जैसी डील दी रही हैं। इसके अलावा सेल में प्रीमियम मेंबर्स के लिए रिवार्ड प्रोग्राम को भी आयोजित किया गया है। news और पढें: Vivo T4R 5G को खरीदने के लिए लगी होड़, सिर्फ 6 महीने 3666 रुपये देकर घर लाएं 50MP कैमरा वाला फोन

रिपब्लिक डे सेल में मिलने वाले ऑफर और डील

ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स को 20 हजार रुपये तक की खरीदारी करने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ईएमआई विकल्प चुनने पर 1500 से पांच प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 1 लाख तक की खरीद पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। news और पढें: सिर्फ 1542 रुपये महीना खर्च घर लाएं Vivo Y31 5G फोन, हाथ से न निकलने दें गजब Offer

वहीं, HSBC बैंक अपने कार्ड होल्डर्स को 20 हजार की खरीद पर 7500 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है, जबकि Bank of Baroda का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1500 रुपये का ऑफ मिल रहा है। साथ ही, ईएमआई ऑप्शन चुनने पर 2500 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि ग्राहक ऊपर बताए गए ऑफर का लाभ स्टोर से खरीदारी करके भी उठा सकते हैं।

MyVS लॉयलटी प्रोग्राम

बैंक डिस्काउंट के अलावा सेल में प्रीमियम मेंबर्स के लिए MyVS लॉयलटी प्रोग्राम भी आयोजित किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को हर प्रोडक्ट की खरीद पर रिवार्ड मिलेगा, जिसे वह रिडीम कर सकेंगे।

सेल में मिलने वाली टॉप डील

वनप्लस 10आर सेल में 32,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इस डिवाइस पर बैंक डिस्काउंट से लेकर 1,680 रुपये प्रति की ईएमआई तक ऑफर की जा रही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वनप्लस 10आर में 50MP का कैमरा मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

स्मार्टफोन के अलावा सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉच पर 75 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, लैपटॉप और टैबलेट्स पर भी 21 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। वहीं, सेल ईयरबड्स को 799 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।