Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 07, 2023, 05:13 PM (IST)
Tecno के लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Camon 20 Pro 5G की प्री-बुकिंग आज यानी 7 जून से भारत में शुरू हो गई है। ग्राहक इस डिवाइस को शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया (Amazon India) से प्री-बुक कर सकते हैं। बता दें कि इस डिवाइस को कैमन 20 सीरीज के तहत पिछले महीने भारतीय बाजार में पेश किया गया था। और पढें: Smartphones Launching This Week in India: Samsung Galaxy A57 5G से लेकर Redmi 15A 5G तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन
कंपनी ट्वीट कर बताया कि Tecno Camon 20 Pro 5G डिवाइस की प्री-बुकिंग लाइव हो गई है और ग्राहकों को इसे प्री-बुक करने पर मुफ्त में वायरलेस ईयरबड्स मिलेंगे। इसके अलावा, फोन की खरीदारी करने पर 1250 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। साथ ही, हैंडसेट पर 955 रुपये की ईएमआई और 18,999 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, कैमन 20 प्रो की सेल 14 जून से शुरू होगी। और पढें: Tecno Pop X फोन 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Say Hello to #TECNOCamon20Pro5G!
और पढें: MWC 2026: Tecno ने पेश किया नया स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा
Pre-book your smartphone today and get free TECNO Wireless Earbuds from https://t.co/2cAuIPWeZG and nearby retail stores.
Avail this special offer from 7th-14th June only.
Pre-Book Now: https://t.co/mW5f8ElkkU#TECNO #TECNOSmartphones pic.twitter.com/wIe7A6LF9J
— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) June 7, 2023
टेक्नो के लेटेस्ट स्मार्टफोन कैमन 20 प्रो 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
टेक्नो का यह मोबाइल फोन 6.67 इंच के AMOLED एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 1080 × 2400 पिक्सल है। सीमलेस वर्किंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर, 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे यूजर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
शानदार फोटो खींचने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट करने वाला 64MP का प्राइमरी लेंस, 2MP का मैक्रो और 2MP का बोकेह लेंस दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। इसके फ्रंट में दो एलईडी लाइट भी लगी हैं।
यह फोन Android 13 बेस्ड HiOS 13 पर काम करता है। इस डिवाइस में 5000mAH की जंबो बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसके अलावा, हैंडसेट में ब्लूटूथ, वाई-फाई से लेकर यूएसबी पोर्ट तक दिया गया है। वहीं, यह मोबाइल ग्राहकों के लिए Dark Welkin और Serenity Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
अप्रैल में लॉन्च हुए टेक्नो स्पार्क 10 की बात करें, तो इस डिवाइस में IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका साइज 6.6 इंच है। इसमें MediaTek Helio G37 चिपसेट और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, मोबाइल में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है।