Smartwatch Under 2500 on Amazon: प्रीमियम लुक वाली बेस्ट स्मार्टवॉच, कीमत 2500 से कम

Smartwatch Under 2500 on Amazon: अमेजन पर Fire Boltt, Noise और Fastrack की कई स्मार्टवॉच मिल रही हैं। इन्हें आप 2500 से कम में खरीदकर पहन सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Dec 03, 2024, 10:32 AM (IST)

Smartwatch Under 2500 on Amazon: भारतीय बाजार में आए दिन नई-नई स्मार्टवॉच आती रहती हैं। इन सभी में ब्लूटूथ कॉलिंग, SpO2 सेंसर और वॉइस असिस्टेंट जैसे एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इन लेटेस्ट फीचर्स वाली स्मार्टवॉच को अब सस्ते में खरीदा जा सकता है। हम आपको आज इस शॉपिंग आर्टिकल में अमेजन पर उपलब्ध कुछ चुनिंदा वॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 2500 से कम में खरीद सकते हैं। और पढें: Amazon: जून-जुलाई की भीषण गर्मी में आपके कमरे को कश्मीर बना देंगे ये AC, कीमत 35 हजार से कम

Fire-Boltt Maverick

Fire-Boltt Maverick लुक बहुत धांसू है। इस वॉच में 2.02 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 320x385 पिक्सल है। इसकी बॉडी में zinc alloy का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, वॉइस असिस्टेंट, स्पोर्ट्स मोड और हार्ट-रेट मॉनिटर करने की सुविधा मिलती है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसे Amazon से कई कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। और पढें: 200MP कैमरा वाले XIAOMI स्मार्टफोन पर 10,000 का सीधा डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे

Noise ColorFit Ultra 3

नॉइस कलरफिट अल्ट्रा 3 को Metallic फिनिश दी गई है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स वॉच से कॉल पर बात कर सकते हैं। इसमें हार्ट-रेट ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स के साथ-साथ कई स्पोर्ट्स मोड, Always on Display और 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है। यह बिक्री के लिए Amazon पर कई कलर ऑप्शन में अवेलेबल हैं।

Fastrack Limitless Fs2 Pro

Fastrack Limitless Fs2 Pro में 1.96 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 200 से अधिक वॉच फेस मिलते हैं। इस वॉच में इन-बिल्ट गेम्स और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 24 घंटे से ज्यादा चलती है। इस स्मार्टवॉच को कई कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह अमेजन इंडिया पर 2,450 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।