Realme के 10001mAh जंबो बैटरी वाले फोन की पहली सेल, मिल रहा 4000 का बंपर डिस्काउंट

Realme Narzo Power 5G की बिक्री आज से शुरू होने वाली है। इस फोन को Amazon से भारी छूट पर खरीदा जा सकेगा। इसमें 10,001mAh बैटरी, AMOLED स्क्रीन और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Published By: ajay verma
Published: Mar 10, 2026, 09:06 AM (IST)

Realme Narzo Power 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का दूसरा 10,001mAh बैटरी वाला फोन है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें AMOLED स्क्रीन दी गई है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra के साथ-साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। आज इस फोन की पहली सेल है, जो दोपहर 12 बजे से Amazon पर लाइव होगी। इस दौरान फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ किफायती दाम पर खरीदा जा सकेगा। और पढें: Realme Narzo 100x 5G की भारत में आज से सेल शुरू, जानिए इस 8000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स

Realme Narzo Power 5G Price and Offer

रियलमी नार्जो पावर 5जी को दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इस डिवाइस के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसके 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल को 29,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

ऑफर की बात करें, तो स्मार्टफोन पर 4000 रुपये की फ्लैट छूट दी जा रही है। इससे दोनों वेरिएंट को 23,999 रुपये व 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों पर 3,999 रुपये व 4,333 रुपये प्रति माह की EMI भी दी जा रही है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Realme Narzo Power 5G Specifications

Realme Narzo Power Android 16 बेस्ड realme UI 7.0 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1280 × 2800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i लगा है।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का IMX882 लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है। इसके जरिए 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16एमपी का कैमरा दिया गया है।

अन्य डिटेल

कंपनी ने नार्जो पावर 5जी में 10001mAh की जंबो बैटरी दी है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग मिली है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5जी, 4जी, सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसकी डायमेंशन 162.26×76.15×9.08mm और वजन 219 ग्राम है। इसको IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।