Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 16, 2026, 03:39 PM (IST)
Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo K14x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 10 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया गया और अब इसे Flipkart और Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन्स Icy Blue और Prism Violet में उपलब्ध है, साथ ही दो स्टोरेज वेरिएंट्स 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। और पढें: 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले के साथ Oppo K14x 5G भारत में लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look और Top Features
Oppo K14x 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है, जो 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही SBI, HDFC और ICICI बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है, ग्राहक इंटरस्ट-फ्री EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं। यह स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन स्टोर और Flipkart के माध्यम से आसानी से उपलब्ध है। और पढें: OPPO K14x 5G धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 17 हजार से कम
Oppo K14x 5G में 6.75-inch की HD+ LCD स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ARM Mali-G57 MC2 GPU लगा है। यह फोन 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद हैं। Oppo का दावा है कि यह डिवाइस IP64-रेटेड डस्ट और स्पलैश रेसिस्टेंट है।
Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1080p/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। बैटरी के मामले में Oppo K14x 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और बाकी बेसिक सेंसर भी मौजूद हैं। इसका वजन लगभग 212 ग्राम है और माप 166.6×78.5×8.6mm है।