Motorola के 50MP सेल्फी कैमरे वाले फोन की पहली सेल, यहां मिलेगी बंपर छूट

Motorola के लेटेस्ट स्मार्टफोन की बिक्री आज भारत में लाइव होने वाली है। इस फोन को Flipkart से बंपर डिस्काउंट व ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। इसमें 50MP सेल्फी कैमरा और फास्ट चार्जिंग से लैस 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Apr 29, 2026, 09:26 AM (IST) | Edited: Apr 29, 2026, 09:40 AM (IST)

Motorola Edge 70 Pro 5G Sale in India: मोटोरोला पिछले साल सबसे पहले एज 70 को भारतीय बाजार में उतारा। इसके बाद एज 70 फ्यूजन से पर्दा उठाया। अब पिछले सप्ताह एज 70 प्रो को लॉन्च किया गया, जिसकी आज यानी 29 अप्रैल से पहली सेल दोपहर 12 बजे से Flipkart पर लाइव होने वाली है। इस डिवाइस पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ फोन पर किफायती ईएमआई भी दी जाएगी। और पढें: Oppo F33 Pro 5G पर 3800 रुपये Discount, सस्ते में खरीदें 7000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा फोन

Motorola Edge 70 Pro 5G की कीमत और ऑफर

एज 70 प्रो स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन के 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। इसका 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस पर Axis और HDFC बैंक की ओर से 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, 1850 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं फोन को 1775 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है। और पढें: OPPO Find X9 पर 13000 की छूट, Vivo-Samsung फोन्स पर भी मिल रहा फाडू डिस्काउंट, चेक करें गजब ऑफर

ऐसे हैं Motorola Edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन

Category Details
Operating System Android 16
Display 6.8-inch AMOLED
Refresh Rate 144Hz
Processor Dimensity 8500 Extreme
Rear Camera 50MP + 50MP
Front Camera 50MP
Battery 6500mAh

मोटोरोला एज 70 प्रो में Android 16 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस फोन में 6.8 इंच का 1.5के रेजलूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i भी लगाया गया है। इसकी स्टोरेज 256GB तक है।

फास्ट वर्किंग व स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए नए स्मार्टफोन में Dimensity 8500 Extreme 4nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mail-G720 MC8 GPU दिया गया है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम मिलती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस से लैस स्पीकर मिलते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एज 70 प्रो फोन में 50MP का LYTIA-710 सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है। यह ऑटो-फोकस से लैस है। इससे 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी के लिए फ्रेंट में 50MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/1.9 है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस मोबाइल फोन की बैटरी 6500mAh की है। इसको 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। तगड़ी कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसे IP68 + IP69 की रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह वॉटर और डस्ट रसिस्टेंट है।

अन्य डिटेल

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की डायमेंशन 159.87x 74.28x 6.99mm और वजन 183 ग्राम है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड मिला है। इसके साथ सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिली है।

इन फोन से मिलेगी कड़ी चुनौती

इंडियन मार्केट में रेडमी, वनप्लस और रियलमी के स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनसे मोटोरोला के लेटेस्ट डिवाइस एज 70 प्रो को जोरदार टक्कर मिल सकती है। आइए इन डिवाइस पर डालते हैं एक नजर...

REDMI Note 15 Pro+ 5G

रेडमी नोट 15 प्रो प्लस को एज 70 प्रो का बेस्ट ऑल्टरनेटिव माना जा सकता है, क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत एज 70 प्रो से कम है। फीचर की बात करें, तो फोन में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसका कैमरा 200MP का है। वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 6580mAh की है। इसे 100 वॉट फास्ट चार्जिंग मिली है।

OnePlus Nord 6

वनप्लस नॉर्ड 6 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। इसमें 9000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे 80 वॉट फास्ट चार्जिंग मिली है। फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का मेन और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज तक है।

Realme 16 Pro 5G

रियलमी 16 प्रो की कीमत 35,999 रुपये से कम है। इस फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इसमें स्मूथ फंक्शनिंग के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 12GB रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। इसका कैमरा 200MP का है। इसके फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 7000mAh की है, जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।