LPG गैस खत्म होने से 10 दिन पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, कुछ ऐसे काम करता है Smart LPG Systems
LPG सिलेंडर की किल्लत अब भी देखने को मिल रही है। ऐसे में ये डिवाइस आपके काफी काम के साबित होंगे, जो गैस खत्म होने से पहले आपको देंगे अलर्ट। जानें डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: May 08, 2026, 05:47 PM (IST)
डिजिटल दौर में हर चीज स्मार्ट हो चुकी है.. जैसे स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, स्मार्ट डोरलॉक आदि। इसी तरह मार्केट में LPG सिलेंडर के लिए भी Smart LPG Systems मौजूद हैं, जो कि गैस सिलेंडर खत्म होने से पहले आपको गैस खत्म होने का अलर्ट देते हैं। दरअसल, पिछले काफी महीनों से भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। जहां सरकार आए दिनों नियमों में बदलाव कर रही है, वहीं लोगों का कहना है कि गैस बुक कराने के बाद भी उन्हें कई दिनों तक सिलेंडर रिसीव नहीं हो रहा। ऐसे में गैस सिलेंडर का खत्म हो जाना अपने आप में ही एक बुरे सपने जैसा बन चुका है। आपको नहीं पता गैस कब खत्म होगी... गैस खत्म होने के बाद सिलेंडर बुक करना और फिर सिलेंडर डिलीवरी तक आपको लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में यदि आपको ऐसा कोई स्मार्ट डिवाइस मिल जाए, जो गैस खत्म होने से 10 दिन पहले ही आपको अलर्ट भेज दे तो आप समय पर सिलेंडर बुक कर सकेंगे और समय से उसकी डिलीवरी रिसीव कर सकेंगे।
Smart LPG Systems टेक्नोलॉजी की मदद से अब ऐसा मुमकिन है। जी हां, मार्केट में इस तरह के कई डिवाइस खरीद के लिए उपलब्ध हैं, जो कि आपको गैस खत्म होने से पहले अलर्ट कर देते हैं। यह डिवाइस का अलर्ट आप अपने स्मार्टफोन पर भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी जानकारी।
Smart LPG Systems क्या होता है?
ऐसे डिवाइस Smart LPG Systems कहा जाता है, जो कि आपके गैस सिलेंडर को मॉनिटर करके उसमें मौजूद गैस की जानकारी आपको देते हैं। इन डिवाइस में कंपनी स्मार्ट सेंसर्स देते ही, जो कि आपको गैस खत्म होने की जानकारी देते हैं। यह डिवाइस वाई-फाई, ब्लूटूथ व IoT (Internet of Things) की मदद से आपके स्मार्टफोन में कनेक्ट हो जाते हैं।
आमतौर पर इस डिवाइस एक बेस होता है, जिसके ऊपर आप अपना सिलेंडर रखते हैं। इस बेस में स्मार्ट सेंसर या फिर कहें तो Weight Machine लगी होती है। गैस भरने के बाद और खत्म होने के बाद हर सिलेंडर का अपना एक मानक वजन होता है, जिसकी जानकारी इन सेंसर्स को होती है। जैसे-जैसे सिलेंडर अपने मानक वजन से कम होने लगता है, वैसे-वैसे यह डिवाइस गैस का अनुमान लगाना शुरू कर देता है। जैसे ही गैस 10 या फिर 20 प्रतिशत बचती है, यह डिवाइस आपको मोबाइल पर अलर्ट भेज देता है, जिसके बाद आप दूसरा सिलेंडर बुक करके समय पर उसे रिसीव कर सकते हैं।
इसके अलावा, कुछ Regulator डिवाइस भी मार्केट में मौजूद है, जिन्हें आपको अपने सिलेंडर पर फिट करना होता है। यह रेगुलेटर आपके सिलेंडर में मौजूद गैस को मॉनिटर करने का काम करते हैं।
इन डिवाइस के क्या हैं फायदे?
इस तरह के डिवाइस गैसे अचानक खत्म होने की टेंशन को दूर कर देते हैं। इसके अलावा, आपको समय से गैस खत्म होने की जानकारी पता चल जाती है, जिसके बाद आप समय रहते अपने लिए नया सिलेंडर बुर कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।