Follow Us on

LPG गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, Swiggy Instamart से ऑनलाइन करें ऑर्डर, 10 मिनट में होगी डिलीवरी

Swiggy Instamart launches LPG cylinder delivery in partnership with HPCL get 10G Navya: LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, Swiggy Instamart मात्र 10 मिनट में करेगा होम डिलीवरी।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jul 15, 2026, 05:13 PM (IST)

zoom icon
18

LPG सिलेंडर करो Swiggy Instamart

LPG गैस सिलेंडर खत्म हो गया है? तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अब आप घर की ग्रोसरी की तरह गैस सिलेंडर को भी मोबाइल में मौजूद Swiggy Instamart ऐप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

zoom icon
28

मात्र 10 मिनट में होगी डिलीवरी

जी हां, मात्र 10 मिनट के अंदर आपका गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। खास बात यह है कि गैस सिलेंडर को ऑनलाइन बुक करने के लिए आपके पास गैस कनेक्शन होना भी जरूरी नहीं है। आप बिना गैसे कनेक्शन के भी गैस को इंस्टामार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं।

zoom icon
38

HPCL के साथ साझेदारी

Economictimes की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Swiggy Instamart ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसी साझेदारी के तहत ग्राहकों के लिए यह काम की सर्विस शुरू की जा रही है।

zoom icon
48

अभी सिर्फ बेंगलुरु में शुरू हुई सर्विस

फिलहाल, यह सर्विस बेंगलुरु में ही उपलब्ध है। हालांकि, आने वाले समय में इसे अन्य राज्यों व शहरों में लेकर आया जाएगा।

zoom icon
58

HP Navya सिलेंडर

इस साझेदारी के तहत HPCL ने नया 10 किलोग्राम का नया LPG सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसका नाम HP Navya है। इंस्टामार्ट से आप इसी सिलेंडर को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

zoom icon
68

10KG LPG सिलेंडर

इस सिलेंडर को खासतौर पर अकेले रहने वाले लोगों या फिर युवाओं को ध्यान में रखकर लाया गया है। इंस्टामार्ट पर आपको 10 किलो और 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर ऑर्डर करने की सुविधा मिलने वाली है।

zoom icon
78

सिलेंडर की नहीं होगी किल्लत

साल की शुरुआत में ही देशभर में LPG सिलेंडर सप्लाई की किल्लत देखने को मिली थी। हालांकि, अब यह समस्या खत्म होती दिख रही है... लेकिन फिर भी 14 किलो के घरेलु सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवर होने का लंबा इंतजार काफी टेंशन भरा होता है।

zoom icon
88

छोटी फैमिली के लिए बेस्ट

अगर आपकी छोटी फैमिली है या फिर आप अकेले रहते हैं, तो HPCL के नए सिलेंडर आपके लिए लाइफ सेवर साबित हो सकते हैं, जिन्हें इंस्टामार्ट से ऑर्डर करके आप 10 मिनट में रिसी कर सकते हैं।