Best Smartphones under 15000: मम्मी-पापा के लिए बेस्ट रहेंगे ये बजट फोन, मिलेगी 6400mAh बैटरी
Best Smartphones under 15000: अगर आप अपने पैरेंट्स के लिए बजट के अंदर नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें 15000 रुपये से कम में मिलने वाले बेस्ट ऑप्शन।
Published By: Manisha | Published: Feb 16, 2026, 05:10 PM (IST)
Best Smartphones under 15000: अगर आप अपने लिए या फिर अपने माता-पिता के लिए बजट-रेंज में अच्छे ब्रांड का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए 15000 रुपये का बजट परफेक्ट रहेगा। इस बजट में आपको Samsung, Realme व iQOO जैसे ब्रांड के फोन मिलने वाले हैं। इन फोन में आपको शानदार कैमरा व जंबो बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। अगर आप फोन को बार-बार चार्जिंग पर लगाना पसंद नहीं करते हैं, तो इसमें आपको 6400mAh बैटरी वाले फोन का ऑप्शन भी मिलेगा। यहां देखें 15000 रुपये से कम की कीमत में आने वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन।
Samsung Galaxy M17 5G
Samsung Galaxy M17 5G स्मार्टफोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज को अमेजन से 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन Android 15 के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
Realme NARZO 80 Lite 5G
Realme NARZO 80 Lite 5G फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। इस फोन की बैटरी 6000mAh की है।
iQOO Z10x 5G
iQOO Z10x 5G फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,998 रुपये है। इस फोन में आपको 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6400mAh की है, जिसके साथ आपको 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
अगर आप अपने माता-पिता के लिए नया फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो ये बज-फ्रेंडली ऑप्शन आपके लिए बेस्ट रहेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।