Samsung फोन खरीदने का है प्लान? Galaxy M और F सीरीज के फोन हो गए महंगे, जानें नई कीमत

Samsung स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। अब कंपनी ने बजट और मिड-रेंज Samsung Galaxy M और F सीरीज के फोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

Published By: Manisha | Published: May 05, 2026, 04:33 PM (IST)

Samsung कंपनी लगातार अपने मौजूदा स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसी के बाद अब कंपनी ने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। इसमें Samsung Galaxy M और F सीरीज के फोन शामिल है। फोन्स की बात करें, तो इसमें Samsung Galaxy M36 5G, Samsung Galaxy F36 5G, Samsung M17 5G, Samsung Galaxy M17E, Samsung Galaxy F70E 5G, Samsung Galaxy M06 5G और Samsung Galaxy F06 5G है। और पढें: Flipkart Summer Sale 2026 इस तारीख से होगी शुरू, इन लोगों को मिलेगा पहले एक्सेस

Samsung Galaxy M36 5G Prices Hike

Samsung Galaxy M36 5G

कीमतों की बात करें, तो Samsung Galaxy M36 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत पहले 20,999 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 21,999 रुपये हो गई है। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत पहले 22,999 रुपये थी, जिसे अब आप 23,999 रुपये में खरीद सकेंगे। 256GB स्टोरेज की बात करें, तो पहले इसे आप 26,999 रुपये में खरीद सकते थे, लेकिन अब इसे आप 27,999 रुपये में खरीद सकेंगे। और पढें: Samsung Galaxy S26 Review: कॉम्पेक्ट डिजाइन और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल, यहां पड़ गया कमजोर

Samsung Galaxy F36 5G Prices Hike

Samsung Galaxy F36 5G

वहीं, दूसरी ओर Samsung Galaxy F36 5G की बात करें, तो इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत पहले 20,999 रुपये थी, जो कि अब 21,999 रुपये में मिलेगा। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल पहले 22,999 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसे 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 256GB स्टोरेज की की कीमत 26,999 रुपये थी, जो अब 27,999 रुपये में मिल रहा है। और पढें: Samsung Galaxy S26 Series हुई सस्ती, कौन-सा मॉडल कहां से खरीदना रहेगा सबसे फायदेमंद? जानें यहां

Samsung Galaxy M17 5G Prices Hike

Samsung Galaxy M17 5G

कंपनी ने Samsung Galaxy M17 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज को पहले 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता था, लेकिन अब यह 16,999 रुपये में मिलगा। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये थी, जो कि अब 18,999 रुपये में मिलेगा। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल पहले 19,999 रुपये का था, जो कि अब 20,999 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy M17e Prices Hike

Samsung Galaxy M17e

Samsung Galaxy M17e फोन दो वेरिएंट्स में आता है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल पहले 14,499 रुपये में आता था, जो कि अब आप 15,499 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये थी, जो कि अब 17,499 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy F70e Prices Hike

Samsung Galaxy F70e 5G

Samsung Galaxy F70e फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 14,499 रुपये थी, जो कि अब 15,499 रुपये में मिलेगा। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये थी, जो कि अब 17,499 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy M06 5G Prices Hike

Samsung Galaxy M06 5G

यह फोन 3 वेरिएंट्स में आता है। फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये थी, जो कि अब 12,499 रुपये में मिलेगा। इसके 128GB स्टोरेज की कीमत पहले 12,999 रुपये थी, जो अब 13,999 रुपये में मिलेगा। इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 14,999 रुपये में आता था, जो कि अब 15,999 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung Galaxy F06 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है, जो कि अब आपको 12,499 रुपये में मिलेगा। इसके 128GB स्टोरेज की कीमत 12999 रुपये थी, जो कि अब 13,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये थी, जो कि अब 15,999 रुपये में मिलेगा।

मॉडल वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत
Samsung Galaxy M36 5G 6GB + 128GB ₹20,999 ₹21,999
8GB + 128GB ₹22,999 ₹23,999
8GB + 256GB ₹26,999 ₹27,999
Samsung Galaxy F36 5G 6GB + 128GB ₹20,999 ₹21,999
8GB + 128GB ₹22,999 ₹23,999
8GB + 256GB ₹26,999 ₹27,999
Samsung Galaxy M17 5G 4GB + 128GB ₹15,999 ₹16,999
6GB + 128GB ₹17,999 ₹18,999
8GB + 128GB ₹19,999 ₹20,999
Samsung Galaxy M17E 4GB + 128GB ₹14,499 ₹15,499
6GB + 128GB ₹16,499 ₹17,499
Samsung Galaxy F70E 5G 4GB + 128GB ₹14,499 ₹15,499
6GB + 128GB ₹16,499 ₹17,499
Samsung Galaxy M06 5G 4GB + 64GB ₹11,499 ₹12,499
4GB + 128GB ₹12,999 ₹13,999
6GB + 128GB ₹14,999 ₹15,999
Samsung Galaxy F06 5G 4GB + 64GB ₹11,499 ₹12,499
4GB + 128GB ₹12,999 ₹13,999
6GB + 128GB ₹14,999 ₹15,999

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।