Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 26, 2026, 05:15 PM (IST)
Best 50 inch Smart TVs under 25000 on Amazon: अगर आप बजट के अंदर बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए 50 इंच स्क्रीन टीवी बेस्ट रहेंगे। अगर आपको लगता है कि 50 इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए आपको 40,000 से 50,000 रुपये खर्च करने होंगे, तो आप गलत हैं। दरअसल, Amazon पर स्मार्ट टीवी सेल चल रही है। सेल के दौरान टीवी पर बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। जी हां, Amazon सेल के दौरान आप 50 इंच स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को मात्र 25,000 रुपये से कम में खरीद सकेंगे। यहां देखें टॉप डील्स। और पढें: खुशखबरी! 10,000 रुपये सस्ता हुआ Vivo X300 Pro फोन, 200MP कैमरा-16GB RAM जैसे 1 नंबर फीचर्स
VW 127 50 inches Nano Sync Series 4K Ultra HD Smart JioTele OS QLED TV को Amazon से आप मात्र 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। SBI बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 50 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें 40W साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें 2GB RAM व 8GB स्टोरेज मौजूद है। इस टीवी में आपको Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+Hotstar जैसे ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा। और पढें: Rs 20,000 से कम के धाकड़ टैबलेट, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
Acer 50 inches Ultra V Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV को Amazon से 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1000 तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट मिल रहा है। इस टीवी में भी आपको 50 इंच स्क्रीन मिलती है, जो कि 4K Ultra HD स्क्रीन है। इसमें 36W साउंड आउटपुट मिलता है। साथ ही इसमें भी Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+Hotstar जैसे ऐप्स का एक्सेस मौजूद है। कंपनी ने इसमें 2GB RAM व 16GB स्टोरेज दी है।
Kodak 50 inches Matrix Series UHD 4K QLED Google TV को अमेजन से 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 1000 रुपये का भी डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 50 इंच Ultra HD (4K) डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 550 Nits ब्राइटनेस मिलती है। ऑडियो के लिए इसमें 50W साउंड मिलता है। इसमें 2GB RAM व 16GB स्टोरेज मौजूद है। यह टीवी Realtek प्रोसेसर से लैस होने वाला है।