40 हजार से कम में घर लाएं धांसू फीचर वाले तगड़े लैपटॉप, Amazon पर मिल रही डील

Best laptops under 40000 on amazon: अमेजन पर 40 हजार से कम की रेंज के कई लैपटॉप मौजूद हैं। इन लैपटॉप को आप आकर्षक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इन लैपटॉप के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Sep 27, 2023, 04:42 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon पर शानदार फीचर वाले कई लैपटॉप मौजूद हैं।
  • इन लैपटॉप को आप 40 हजार से कम में खरीद सकते हैं।
  • इनमें आपको दमदार प्रोसेसर से लेकर पावरफुल बैटरी तक मिलेगी।

Best laptops under 40000 on amazon: आज के दौर में लैपटॉप की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऑफिस वर्क से लेकर ऑनलाइन क्लास लेने तक के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने लिए नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां कुछ खास लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 40 हजार से कम है। आप इन लैपटॉप को Amazon से खरीद सकते हैं और इन पर आपको ऑफर भी मिलेंगे। चलिए इन लैपटॉप के बारे में डिटेल में जानते हैं... और पढें: Oppo Reno 15 Pro फोन पर सीधे 6,799 रुपये का Discount, 200MP कैमरे फोन पर Amazon-Flipkart डील ने मचाई धूम

Dell 14

डेल के इस लैपटॉप की कीमत 37,990 है। आप इस लैपटॉप को अमेजन से 13,850 रुपये के एक्सचेंज ऑफर और 1,842 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लैपटॉप में 11th Gen Intel i3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 14 इंच का एफएचडी डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 250 निट्स है। लैपटॉप में स्टैंडर्ड कीबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में दो यूएसबी, 1 यूएसबी, हेडसेट जैक, एचडीएमआई और कार्ड स्लॉट जैसे फीचर दिए गए हैं। और पढें: 2000 रुपये से कम महीने पर मिल रहे iPhone 15 समेत ये धांसू फोन, अभी खरीदने का बेस्ट टाइम

Lenovo IdeaPad Slim 1

लेनोवो का यह लैपटॉप AMD Ryzen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच का एफएचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 1920x1080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 220 निट्स है। इसमें 8GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही, AMD Radeon ग्राफिक कार्ड मिलता है। इसके अलावा, लैपटॉप में 42Wh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज में 7 घंटे तक चलती है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है और इस पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, लैपटॉप पर 1,939 रुपये की ईएमआई दी जा रही है।

Acer Aspire Lite

इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्ले है। इसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। इसमें Intel Core i5-1155G7 प्रोसेसर के साथ-साथ 8GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप में यूएसबी टाईप-सी, यूएसबी 2.0 टाईप ए और यूएसबी 3.2 टाईप-ए दिया गया है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है। इस पर 13,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 1,939 रुपये की ईएमआई दी जा रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।