Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 08, 2026, 03:30 PM (IST)
Oppo Reno 15 Pro में कंपनी ने 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1,272 x 2,772 पिक्सल है।
Oppo Reno 15 Pro फोन में कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया है।
Oppo Reno 15 Pro को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें 12GB RAM + 512GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के ऑप्शन शामिल है।
Oppo Reno 15 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो कि OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं, 50MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसके जरिए सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।
Oppo Reno 15 Pro में कंपनी ने 6500mAh की दमदार बैटरी दी है, जो कि सिंगल चार्ज पर लंबा चलती है। इसके साथ फोन में 80W फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है।
Oppo Reno 15 Pro फोन के 12GB RAM 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Amazon पर 74,999 रुपये लिस्ट है, जिसे अभी आप सिर्फ 67,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए शानदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
Oppo Reno 15 Pro के डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो HDFC बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 6,049 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
Oppo Reno 15 Pro के Flipkart डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को फ्लिपकार्ट के जरिए 67,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही फोन पर ICICI बैंक कार्ड के जरिए 6,799 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।