Amazon Sale में इन मॉनिटर पर मिल रही बेस्ट डील, सस्ते में खरीदने का मौका
Amazon Sale 2023 में स्मार्टफोन और टीवी के अलावा मॉनिटर्स पर भी छूट रही है। टॉर डील के तहत सैमसंग, LG और Acer जैसी कंपनियों के मॉनिटर को छूट में खरीद सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 18, 2023, 01:02 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Sale 2023 में हजारों रुपये सस्ते मिल रहे मॉनिटर।
- सैमसंग, LG और Acer के मॉनिटर पर टॉप डील्स मिल रही हैं।
- चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है।
Amazon Sale में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और फ्रिज तक कई प्रोडक्ट पर धमला डिस्काउंट मिल रहा है। सेल को शुरू हुए काफी समय हो चुका है। हालांकि, अभी भी हजारों रुपये के डिस्काउंट पर प्रोडक्ट मिल रहे हैं। अगर आप मॉनिटर खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी अच्छा मौका है। सेल में Acer, LG, Samsung Lenovo आदि कंपनियों के मॉनिटर पर डिस्काउंट है। आज हम सेल में मॉनिटर पर मिल रही टॉप डील्स के बारे में बात करेंगे। आइये, जानते हैं।
Amazon Sale में इन मॉनिटर पर टॉप डील्स
Acer HA240Y
Acer के इस मॉनिटर में 1920 x 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला Full HD IPS अल्ट्रा स्लिम डिस्प्ले दिया गया है। यह 6.6mm मोटा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 1 VGA पोर्ट, 1 HDMI पोर्ट, 1 Audio-In Port, Inbox HDMI और VGA Cable मिलती है। इसमें स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे सेल में 8,299 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी MRP 17,600 रुपये है। SBI कार्ड पर 1250 रुपये की छूट है।
Lenovo L-Series
इसमें 27 इंच का FHD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें USB-C पोर्ट, 3Wx2 Speakers, HDMI, VGA जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्क्रीन का पिक्सल रेजलूशन 1920x1080 है। इसकी कीमत 15,999 रुपये है। सेल में SBI के कार्ड पर 1250 रुपये तक की छूट है।
LG 24 inch
इसमें 1920 x 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला 24 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। मॉनिटर में कई गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसमें AMD Freesync , Motion Blur Reduction, Black Stablizer और Dynamic Action Sync शामिल है। सेल में इसे 8,299 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर भी 1250 रुपये का डिस्काउंट है।
Samsung 24-inch
Samsung ने इस मॉनिटर में 1920 x 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला Full HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें गेमिंग मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल में सैमसंग का यह मॉनिटर 8,199 रुपये में मिल रहा है। SBI के कार्ड पर छूट है।
ZEBRONICS AC32FHD
इसमें 32 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1920x1080 है। इसके फीचर्स में HDMI + VGA Dual Input, Built-in Speaker, 250 Nits पीक ब्राइटनेस शामिल है। यह 11,999 रुपये का मिल रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।