Amazon Sale का कल आखिरी दिन, इन 5G फोन्स पर धमाल ऑफर्स
Amazon Sale 2023 सेल का कल आखिरी दिन है। लंबे समय से चल रही सेल में अभी भी स्मार्टफोन्स पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं। 5G फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका है।
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 09, 2023, 12:03 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Sale 2023 सेल का कल आखिरी दिन है।
- इस सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है।
- स्मार्टफोन्स को भी भारी छूट पर खरीदने का मौका है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2023 कल यानी 10 नवंबर को खत्म होने वाली है। सेल खत्म होने से पहले फोन्स पर मिल रहे धमाल ऑफर्स का लाभ उठाकर आप अपने पैसे बचा सकते हैं। सेल अक्टूबर की शुरुआत में ही शुरू हो गई थी। हालांकि, अभी भी स्मार्टफोन्स पर कमाल ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां सेल में बजट रेंज फोन्स पर मिल रहे ऑफर्स बताने वाले हैं।
Amazon Sale में इन फोन्स पर धमाल छूट
Samsung Galaxy A14 5G
सैमसंग के इस 5G फोन में 8GB तक RAM के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस 5000mAh की बैटरी से लैस है। इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू है। सेल में ICICI बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट है।
Vivo Y56 5G
वीवो के इस फोन में 8GB तक RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन 50MP डुअल रियर कैमरा और 18W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 6.58 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन की कीमत 16,999 रुपये से शुरू है। ICICI के कार्ड पर 1000 रुपये तक की छूट है।
Redmi Note 11T 5G
इसमें MediaTek Dimensity 810 Octa-core 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले से लैस है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। ICICI बैंक के कार्ड पर 1000 तक की छूट है।
OPPO F23 5G
ओप्पो के इस 5G फोन में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। डिवाइस 67W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 64MP का मेन कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हैंडसेट 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है। फोन पर 1299 की छूट है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।