Amazon Offer: डुअल डिस्प्ले वाला अनोखा लैपटॉप Lenovo Yoga Book 9, सिर्फ 11 हजार से भी कम में लाएं घर
Lenovo Yoga Book 9 Dual display laptop: मार्केट में डुअल डिस्प्ले वाले कुछ ही लैपटॉप मॉडल्स खरीद के लिए उपलब्ध है। अगर आप अनोखे फीचर व लुक वाला लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो यह मॉडल आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। Amazon पर मिल रही शानदार डील।
Published By: Manisha | Published: Apr 04, 2024, 02:56 PM (IST)
हाइलाइट
- Lenovo Yoga Book 9 दो डिस्प्ले के साथ आता है
- 13th Gen Intel Core i7-1355U प्रोसेसर से लैस है लैपटॉप
- इस लैपटॉप को Amazon से 11,000 से कम की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है
Lenovo Yoga Book 9 एक अनोखा लैपटॉप है, जो कि डुअल डिस्प्ले के साथ आता है। इस लैपटॉप में 13.3 इंच के दो डिस्प्ले दिए गए हैं। इसके अलावा, यह लैपटॉप 13th Gen Intel Core i7-1355U प्रोसेसर से लैस है। इस लैपटॉप को आप बुक की तरह भी इस्तेमल कर सकते हैं। इसके साथ कंपनी ब्लूटूथ कीबोर्ड भी देती है। वहीं, बैक में Folio स्टैंड मौजूद है। इसके अलावा, इसमें Digital Pen 3 दिया गया है, जिसका इस्तेमाल पेपर पर लिखने वाले पेन की तरह किया जा सकता है।
Lenovo Yoga Book 9 Price and Offer
कीमत की बात करें, तो Lenovo Yoga Book 9 की MRP अमेजन पर 3,14,890 रुपये लिस्ट है। इस लैपटॉप को आप Amazon से अभी 29 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 2,22,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इतना ही नहीं बैंक कार्ड के जरिए इस लैपटॉप पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही इसे 10,040 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी घर लाया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि इस धांसू लैपटॉप को आप हर महीने 11,000 से कम की कीमत देकर घर ला सकते हैं।
Lenovo Yoga Book 9 Specifications
Lenovo Yoga Book 9 लैपटॉप में डुअल 13.3 इंच के OLED टच डिस्प्ले दिए गए हैं। इस डिस्प्ले में 400 Nits की ब्राइटनेस मिलती है। इसका रेजलूशन 2880x1800 पिक्सल का है। इस लैपटॉप में टत-स्क्रीन दी गई है, जिसके लिए इसमें एंटी फिंगरप्रिंट ग्लास दिया गया हैं। इसके अलावा, यह लैपटॉप 13th Gen Intel Core i7-1355U प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB LPDDR5x RAM और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel Iris Xe कार्ड मिलता है। साथ ही यह लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के लिए इस लैपटॉप में 5MP का कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइवेसी के लिए E शटर दिया गया है। इस लैपटॉप की बैटरी 80Whr की है, जिसके साथ 10 घंटे तक का बैकअप मिलता है। इसके साथ लैपटॉप में रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसमें 15 मिनट के चार्ज पर लैपटॉप का इस्तेमाल 2 घंटे तक किया जा सकता है।
ऑडियो के लिए इसमें चार 2W के स्टीरियो स्पीकर और दो 2W के वूफर्स मिलते हैं। इसमें Dolby Atmos, Smart Amplifier व Audio by Bowers आदि का सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप 1.59cm पतला है, जबकि इसका वजन 1.34 किलोग्राम है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।