Amazon iQOO Quest Day Sale: सेल में गिरी टॉप-सेलिंग स्मार्टफोन की कीमत, मिल रही धमाकेदार Deals

Amazon iQOO Quest Day Sale: आइक्यू सेल ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। इसमें कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर दिए जा रहे हैं। इन्हें इस वक्त सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 04, 2025, 10:53 AM (IST)

Amazon iQOO Quest Day Sale: अमेजन पर स्मार्टफोन ब्रांड आइक्यू की क्वेस्ट डे सेल लाइव हो गई है। इस शानदार सेल में कंपनी के टॉप-सेलिंग स्मार्टफोन लिस्ट हैं। इन सभी डिवाइस पर भारी डिस्काउंट और तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हैंडसेट्स पर सस्ती ईएमआई भी मिल रही है। आइए शॉपिंग आर्टिकल में जानते हैं टॉप डील... और पढें: Vivo V60e 5G का दाम 2500 रुपये तक हुआ कम, भूलकर भी मिस न करें सुनहरी डील

iQOO Z9 Lite 5G

आइक्यू जेड 9 लाइट में शार्प इमेज क्लिक करने के लिए 50MP का कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 चिप दी गई है। इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी और एचडी डिस्प्ले मिलता है। इसको IP64 की रेटिंग मिली है। इसकी बैटरी 5000mAh की है। इसका प्राइस 10,498 रुपये है। इस पर 509 रुपये की ईएमआई और 9,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। और पढें: Amazon: जून-जुलाई की भीषण गर्मी में आपके कमरे को कश्मीर बना देंगे ये AC, कीमत 35 हजार से कम

iQOO Z9s 5G

आइक्यू जेड9एस एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 चिप, 5500mAh की बैटरी और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन की कीमत 18,999 रुपये है। इस पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 17,400 रुपये का का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। फोन पर 921 रुपये की ईएमआई भी है।

iQOO 13 5G

आइक्यू 13 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.82 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में 32MP सेल्फी कैमरा के साथ 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिप के साथ-साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसको 120W फास्ट चार्जिंग का साथ दिया गया है। इसकी कीमत 54,998 रुपये है। HDFC बैंक की ओर से 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर 2,666 रुपये की ईएमआई मिल रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।