Amazon Holi Fest: लैपटॉप्स पर मिल रही तगड़ी डील, पाएं 5000 तक की छूट
Amazon Holi fest में लैपटॉप्स पर अच्छी छूट मिल रही है। Samsung और Lenovo के मंहगे लैपटॉप को 5000 रुपये तक की छूट के साथ सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। छूट के अलावा भी कई ऑफर्स हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 20, 2024, 01:06 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Holi fest में लैपटॉप्स पर अच्छी छूट है।
- चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करके छूट पा सकते हैं।
- लैपटॉप्स पर एक्सचेंज और EMI ऑफर भी मिल रहा है।
Amazon Holi Fest के तहत स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक, कई प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। इसके अलावा, लैपटॉप्स को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग और lenovo समेत कई कंपनियों के लैपटॉप्स पर छूट दी जा रही है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है। इन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, लैपटॉप्स को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। लैपटॉप्स की कीमत और मिल रहे ऑफर्स जानने के लिए आगे पढ़ें।
Amazon Holi Fest में इन लैपटॉप्स पर मिल रही टॉप डील
Samsung Galaxy Book3
इस लैपटॉप में Core i5 13th Gen 1335U प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है। इसमें 15.6 इचं का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजलूशन 1920 x 1080 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB Type-C, 2 USB 3.2, 1 HDMI, MicroSD स्लॉट दिया गया है। इसकी कीमत 59,900 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 5000 रुपये की छूट है।
Lenovo IdeaPad Gaming 3
Lenovo IdeaPad Gaming 3 लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह Windows 11 पर रन करेगा। इसमें 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप का वजन 2.32 किलोग्राम है। इसमें AMD Ryzen 7 6800H प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप की कीमत 66,990 रुपये है। SBI के कार्ड पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है।
MSI Sword 15 A12VF
इस लैपटॉप में Intel 12th Gen. i7-12650H प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है। इसमें 8GB RAM के साथ 1TB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसका वजन 2.25 किलोग्राम है। इसमें Nvidia GeForce RTX4060 मिलता है। लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 94,990 रुपये है। Amazon Sale में SBI के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इन सभी लैपटॉप्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही, इन्हें No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।