Amazon Great Republic Day Sale 2024: शानदार साउंड वाले बेस्ट होम थिएटर्स, 3 हजार से कम में खरीदने का मौका

Amazon Great Republic Day Sale 2024 में होम थिएटर्स उपलब्ध हैं। इन्हें आप 3 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 16, 2024, 11:55 AM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon सेल जारी है।
  • इसमें होम थिएटर्स पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं।
  • इन होम थिएटर को 3 हजार से कम में खरीदने का मौका है।

Amazon Great Republic Day Sale 2024: अमेजन इंडिया की मेगा सेल में होम थिएटर सिस्टम पर शानदार ऑफर्स और डील दी जा रही हैं। अगर आप घर पर सिनेमा हॉल का मजा लेने के लिए होम थिएटर तलाश रहे हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको अमेजन सेल में उपलब्ध कुछ होम थिएटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 3 हजार से कम में खरीद पाएंगे। इनमें आपको जबरदस्त साउंड क्वालिटी मिलेगी। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Krisons Nexon

इस होम थिएटर में 5 स्पीकर और 1 सब-वूफर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए होम थिएटर में ब्लूटूथ, USB और AUX मिलता है। इसमें इन-बिल्ट FM भी है, जो खुद-ब-खुद चैनल स्कैन करने में सक्षम है। इस होम थिएटर को रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,365 रुपये है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

I KALL IK 222

यह होम थिएटर मेड इन इंडिया है। शानदार साउंड के लिए होम थिएटर में 5 स्पीकर और 1 सब-वूफर दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, यूएसबी, SD और AUX का सपोर्ट दिया गया है। इसमें FM रेडियो मिलता है। इसके अलावा, होम थिएटर में वॉल्यूम कंट्रोल बटन के साथ रिमोट मिलता है। इसे आप अमेजन इंडिया से 2,299 रुपये में खरीद सकते हैं।

DH Discovery

यह होम थिएटर छोटी फैमिली के लिए एकदम परफेक्ट है। इसके स्पीकर्स का साउंड आउटपुट 120 वॉट का है। इसमें ब्लूटूथ, USB और AUX का सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप आसानी से स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट्स जैसे डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें LED डिस्प्ले मिलता है। इस पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 2,399 रुपये है।

Tronica Premium Series

इस होम थिएटर सिस्टम में 7 स्पीकर आते हैं। इसके साथ ही एक सब-वूफर भी दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और AUX से लैस है। इसके जरिए आप टीवी से लेकर लैपटॉप और कंप्यूटर तक को कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें FM रेडियो का सपोर्ट दिया गया है।

इस सिस्टम को रिमोट और बटन से कंट्रोल किया जा सकता है। बेहतर साउंड के लिए होम थिएटर में 4 Equalizer मोड मिलते हैं। इसकी कीमत 2,649 रुपये है। इस पर 500 रुपये तक की छूट और 128 रुपये की EMI दी जा रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।