Amazon Grand Gaming Days: 1500 से कम में खरीदें बेस्ट गेमिंग माउस, गेम खेलने में आएगा बहुत मजा
Amazon Grand Gaming Days सेल का आज आखिरी दिन है। सेल में गेमिंग माउस अवेलेबल हैं, जिन्हें आप 1500 से कम में खरीद सकते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Dec 23, 2023, 02:30 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Grand Gaming Days का आखिरी दिन है।
- सेल में गेमिंग माउस उपलब्ध हैं।
- इन माउस को सस्ते में खरीदा जा सकेगा।
Amazon Grand Gaming Days सेल का आज यानी 23 दिसंबर को आखिरी दिन है। इसकी शुरुआत 19 दिसंबर से हुई थी। इस सेल में गेमिंग लैपटॉप, मॉनिटर और एक्सेसरीज पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए नया गेमिंग माउस खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आपको यहां 1500 से कम के गेमिंग माउस की जानकारी मिलेगी, जो आपको पहली नजर में पसंद आ सकते हैं।
Amazon Basics Gaming Mouse
अमेजन के इस वायर्ड गेमिंग माउस का डिजाइन काफी बेसिक है। इस माउस को आकर्षक बनाने के लिए RGB लाइट लगाई गई है। इसमें 6 बटन और ऑन-बोर्ड मेमोरी का सपोर्ट करता है, जो आपके द्वारा की गई कस्टामाइजेशन को याद रखता है। इसका इस्तेमाल विंडोज 7, 8 और 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ किया जा सकता है। इस माउस की कीमत 1,099 रुपये है।
iGear Hawk
यह वायर वाला गेमिंग माउस है। इसमें 8 बटन और कस्टमाइजेबल RGB लाइट दी गई है। माउस में 4 कस्टम प्रोफाइल मोड और 12800 DPI ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है। इसका वजन काफी हल्का है। इस अमेजन से 1149 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Lenovo Legion M200
लेनोवो का यह गेमिंग माउस बेहद शानदार है। इस पर अट्रैक्टिव ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। इस माउस में मल्टीकलर RGB लाइट दी गई है। इसमें 6 बटन मिलते है। इसका प्राइस 1,199 रुपये है।
Logitech G102
इस माउस में RGB लाइट लगी है, जो इसे आकर्षक लुक प्रदान करती है। इन लाइट को अपने हिसाब से कस्टामाइज किया जा सकता है। इसमें 6 प्रोग्राम बटन और गेमिंग ग्रेड सेंसर दिया गया है। इसमें 8के डीपीआई ट्रैकिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया से 1295 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Redragon Cobra M711
इस वायर्ड गेमिंग का डिजाइन कॉम्पेक्ट है। इस वजह से से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इस माउस में आरजीबी लाइट दी गई है। इसे आप अपनी पसंद से कस्टामाइज कर सकते हैं। इसमें 5 एडजस्टेबल डीपीआई लेवल मिलते हैं। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। इसे आप अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।