Amazon Deals 2024: 55 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रही छूट, सस्ते में लाएं घर
Amazon Deals के तहत 55 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट मिल रही है। आप सैमसंग और सोनी के स्मार्ट टीवी को सस्ते में घर ला सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 22, 2024, 12:41 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Deals में 55 इंच स्मार्ट टीवी पर छूट है।
- चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट मिल रही है।
- सैमसंग और सोनी के स्मार्ट टीवी को सस्ते में घर ला सकते हैं।
Amazon Deals: अमेजन पर Big Screen bonanza सेल 24 मार्च तक चलेगी। इसमें बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करके लोग भारी डिस्काउंट पर स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। अगर आप बड़ी स्क्रीन का टीवी खरीदने के इच्छुक हैं तो अभी अच्छा मौका है। सैमसंग से लेकर LG तक, कई कंपनियों के 55 इंच स्मार्ट टीवी को छूट पर खरीदा जा सकता है। आइये, ऑफर्स जानते हैं।
Amazon Deals on 55 inch Smart TV
LG 55 inches 4K Ultra HD Smart LED TV
इस स्मार्ट टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 55 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट और 2 USB ports के साथ Bluetooth 5.0 दिया गया है। यह 1.5GB RAM, 8GB स्टोरेज और WebOS Smart TV सपोर्ट के साथ आता है।
इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, Jio Cinema, SonyLIV, Discovery+, Zee5, Voot, MxPlayer, Google Play Movies & TV, YuppTV और Youtube जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी की कीमत 42,990 रुपये है। अमेजन सभी बैंक के कार्ड पर 3000 की छूट दे रहा है।
iFFALCON 55 inches 4K Ultra HD Smart LED
इस स्मार्ट टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। टीवी में 3 HDMI पोर्ट और 1 USB पोर्ट मिल रहा है। टीवी 16GB स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्ट टीवी Dolby Audio और HDR 10 को सपोर्ट करता है। इसमें भी Netflix, Zee5, Google services applications, Google playstore, Prime video, Hotstar, Sun NXT, YouTube जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी की कीमत 28,999 रुपये है। SBI के कार्ड पर 1250 रुपये तक की छूट है।
Sony Bravia 55 inches 4K Ultra HD Smart LED Google TV
स्मार्ट टीवी 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5, Voot, Jio Cinema ऐप्स को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 57,990 रुपये है। इस पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और सभी कार्ड पर 2000 रुपये की छूट है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।