Rs 30,000 से कम में खरीदें 55 इंच स्क्रीन वाले ये Top 3 Smart TVs, घर पर मिलेगा सिनेमाघर वाला एक्सपीरियंस

Best 55 inch TV under 30000: अगर आप सस्ते में बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें 30 हजार से कम में मिलने वाले बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Oct 09, 2025, 04:13 PM (IST)

Best 55 inch TV under 30000: हर कोई अपने घर में बड़ी स्क्रीन वाला टीवी लगाना चाहता है, लेकिन ज्यादा बजट न होने के कारण उन्हें निराश होना पड़ता है। अगर आप भी अपने घर के लिए नया स्मार्ट टीवी लेना चाह रहे हैं, लेकिन ज्यादा बजट न होने की वजह से छोटी स्क्रीन वाले टीवी को खरीदने की सोच रहे हैं... तो जरा रूक जाएं। Amazon पर इन दिनों दिवाली डील्स लाइव हो गई है। दिवाली सेल के दौरान अमेजन पर 55 इंच स्क्रीन वाले टीवी पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं, जिन्हें आप 30 हजार से कम में खरीद सकते हैं। यहां देखें बेस्ट डील्स। और पढें: Vivo X300 5G हुआ 7500 रुपये सस्ता, इतने कम में मिलेगा 200MP कैमरा वाला फोन

Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV

Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV को Amazon से 29,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी पर बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 55 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले मिलता है। ऑडियो के लिए टीवी में 30W साउंड दिया गया है। इस टीवी में बिल्ट-इन Fire TV मिलता है। इसके अलावा, इसमें ओटीटी ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है। टीवी के रिमोट में Alexa के साथ वॉइस सपोर्ट मिलता है। और पढें: 256GB स्टोरेज और 6500mAh बैटरी वाले iQOO Z10x 5G पर कमाल की डील, सिर्फ 598 रुपये महीना देकर लाएं घर

acer 139 cm (55 inches) G Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

acer 139 cm (55 inches) G Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV को Amazon से 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी पर भी बैंक कार्ड के जरिए अलग से 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 55 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें 24W साउंड सपोर्ट मिलता है। यह टीवी 2GB RAM व 16GB स्टोरेज के साथ आता है।

Wobble 139.7 cm (55 inches) UD Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV WB55GTAW9602UDFL (Black)

Wobble 139.7 cm (55 inches) UD Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV को अमेजन से 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर भी बैंक कार्ड के जरिए अलग से 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 55 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें 20W साउंड सपोर्ट मिलता है। इसमें 2GB RAM और 16GB स्टोरेज मिलती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।