Amazon Deals: Apple से लेकर Xiaomi तक, इन टैबलेट्स पर मिल रहा 5000 तक का डिस्काउंट
Amazon चुनिंदा बैंक के कार्ड पर इस पर कई अच्छे ऑफर्स दे रहा है। टैबलेट्स को छूट के साथ-साथ एक्चसेंज और मासिक किस्त ऑफर भी खरीदा जा सकता है।
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 14, 2023, 09:30 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon पर इस समय टैबलेट्स पर अच्छा डिस्काउंट है।
- Apple, OnePlus और Xiaomi के टैबलेट पर 5000 तक की छूट है।
- चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर यह ऑफर मिलेगा।
Amazon पर आए दिए कोई न कोई सेल चलती रहती है। सेल नहीं होने पर भी इस लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट से कई आइटम को सस्ते में खरीदने सकते हैं। स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और टैबलेट तक, कई आइटम्स पर बंपर छूट मिल रही है। चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट कर आप की बेहतरीन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप टैबलेट खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी अच्छा मौका है। Amazon प्रीमियम टैबलेट्स पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। आइये, जानते हैं।
Amazon से सस्ते में खरीदें ये टैबलेट
Apple 2022 iPad Air
Apple के इस टैबलेट में 10.9 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Apple M1 चिप मिलती है। फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 12MP वाइड और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इसके अलावा टैबटेल 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह कई कलर ऑप्शन blue, purple, pink, starlight और space gray में आता है।
टैबलेट में स्टीरियो लैंडस्केप स्पीकर्स मिलते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत 54,999 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसे 2,666 रुपये की मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं।
OnePlus Pad
वनप्लस के इस टैबलेट में 2800x2000 पिक्सल रेजलूशन वाला 11.61 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस टैबलेट में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह Android 13 पर रन करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट 8MP फ्रंट और 13MP बैक कैमरे के साथ आता है। अमेजन पर टैबलेट 37,498 रुपये में मिल रहा है। इसे 1,818 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। OneCard Credit कार्ड पर 5000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है।
Xiaomi Pad 6
शाओमी के इस टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टैबलेट Snapdragon 870 Octa-Core प्रोसेसर से लैस है। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2880*1800 है। इस टैबलेट में 8840mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट की कीमत 26,999 रुपये से शुरू है। इसे 1309 रुपये की मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है। HFDFC बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का सीधा डिस्काउंट है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।