Amazon deal on iPhones: सस्ते में खरीदें iPhone 15, 14 और 13, अब आपकी जेब में भी चमकेगा Apple
Amazon deal on iPhones: अगर आप कम से कम कीमत में आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon सेल आपके लिए सुपर डील लेकर आई है। सेल के दौरान iPhone 15, 14 और 13 काफी सस्ते हो गए हैं। देखें डील।
Published By: Manisha | Published: Apr 28, 2024, 11:23 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon सेल में सस्ते हो गए iPhone
- iPhone 15, 14 और 13 की कीमतें हुई कम
- सेल में बंपर डील व डिस्काउंट
Amazon deal on iPhones: हर कोई iPhone खरीदना चाहता है, लेकिन ज्यादा कीमत होने की वजह से ज्यादातर लोग इसे खरीद नहीं पाते। Apple कंपनी हर साल अपने नए-नए आईफोन्स मॉडल्स लॉन्च करती जा रही है। नए मॉडल्स के लॉन्च के बाद पुराने मॉडल्स को कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
आने वाले महीनों में कंपनी नई iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने वाली है। नई नेक्स्ट जनरेशन सीरीज के लॉन्च से पहले अभी आप iPhone 15 को काफी कम दाम में घर ला सकते हैं। दरअसल, Amazon पर iPhones के कई मॉडल्स पर बंपर डील्स दी जा रही है। इन डील्स के साथ आप सिर्फ iPhone 15 ही नहीं बल्कि iPhone 14 व iPhone 13 को भी सस्ते में घर ला सकते हैं। यहां देखें इन पर मिल रहे ऑफर की डिटेल्स।
iPhone 15
iPhone 15 के बेस 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है। इस मॉडल को आप Amazon सेल के दौरान 11 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ महज 70,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, इस पर SBI बैंक कार्ड के जरिए अलग से 4000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफ के बाद आईफोन 15 को आप 66,999 रुपये में खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें, तो आईफोन 15 में DYNAMIC ISLAND फीचर दिया गया है, जो कि पहले प्रो मॉडल्स तक सीमित था। इसके अलावा, इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा जिया गया है। यह फोन A16 BIONIC चिप से लैस है।
iPhone 14
iPhone 14 के बेस 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है। इस मॉडल को आप Amazon सेल के दौरान 26 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ महज 58,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, इस पर बैंक कार्ड के जरिए अलग से 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफ के बाद आईफोन 14 को सिर्फ 55,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, A15 Bionic चिप से लैस है। इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है।
iPhone 13
iPhone 13 के बेस 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,900 रुपये लिस्ट है। इस मॉडल को आप अभी Amazon सेल से 13 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ महज 52,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, A15 Bionic चिप से लैस है। इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।