Amazon Deal of the Week में सस्ते मिल रहे ये स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार रुपये से कम

Amazon Deal of the Week में आज 20 हजार रुपये से कम वाले स्मार्टफोन पर धांसू ऑफर्स मिल रहे हैं। स्मार्टफोन को कम कीमत के साथ-साथ मासिक किस्त पर भी खरीदने का मौका है। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 02, 2023, 06:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon Deal of the Week में सैमसंग के 5G फोन पर छूट है।
  • अमेजन चुनिंदा बैंक के कार्ड से डिस्काउंट करने पर डिस्काउंट दे रहा है।
  • फोन को 1000 रुपये से कम मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं।

Amazon deal of the Week: 20 हजार रुपये से कम में कई स्मार्टफोन आते हैं। Amazon Deal of the weeek के तहत ई-कॉमर्स वेबसाइट प्रीमियम और मिड रेंज स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलता है। मिड रेंज वाले फोन्स पर अभी डिस्काउंट है। लिस्ट में सैमसंग, iQOO और Realme के स्मार्टफोन शामिल हैं। अमेजन से खरीदते समय चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट है। और पढें: Vivo X300 5G हुआ 7500 रुपये सस्ता, इतने कम में मिलेगा 200MP कैमरा वाला फोन

साथ ही, इन्हें 1000 रुपये से कम में मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है। इन फोन्स में 6000mAh तक बैटरी के साथ-साथ 8GB तक RAM मिलती है। आइये, Amazon Deal of the week के तहत 20 हजार रुपये से कम वाले फोन पर मिल रहे ऑफर्स जानते हैं। और पढें: 256GB स्टोरेज और 6500mAh बैटरी वाले iQOO Z10x 5G पर कमाल की डील, सिर्फ 598 रुपये महीना देकर लाएं घर

Amazon deal of the week में मिल रहे ऑफर्स

Realme Narzo 60 5G

रियलमी के इस 5G फोन में 8GB तक RAM के साथ-साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 64MP का मेन कैमरा और 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू है। अमेजन डील ऑफ द वीक में फोन पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट है। इसे 873 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।

iQOO Z7s 5G

iQOO का यह 5G फोन 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 6.38 इंच के Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट 64MP OIS मेन कैमरा और 44W FlashCharge सपोर्ट वाली बैटरी से लैस है। बता दें कि फोन की शुरुआती कीमत 18,989 रुपये है। Amazon पर फोन 921 रुपये की मासिक किस्त पर मिल रहा है। साथ ही, ICICI बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये की छूट है।

Samsung Galaxy M34 5G

सैमसंग के इस 5G फोन में 8GB तक RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन Exynos 1280 Octa Core प्रोसेसर और 6.5 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 13MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसकी कीमत 19,999 रुपये से शुरू है। फोन को अमेजन से 970 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये की छूट है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।