Amazon Deal of the Week में सस्ते मिल रहे मंहगे स्मार्टफोन, पाएं 7000 रुपये तक की छूट
Amazon Deal of the Week में सैमसंग, मोटोरोला और वनप्लस के मंहगे 5G फोन्स को डिस्काउंट के साथ का मौका है। फोन्स खरीदते समय चुनिंदा बैंक के कार्ड पर हजारों की छूट है।
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 24, 2023, 12:35 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon मोटोरोला के फ्लिप फोन पर 7000 रुपये की छूट दे रहा है।
- सैमसंग और OnePlus के 5G फोन पर भी 3000 रुपये तक की छूट है।
- फोन्स में 16GB तक RAM समेत कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
Amazon Deal of the Week में कई स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलता है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट के इस सेक्शन के तहत सस्ते और मंहगे दोनों स्मार्टफोन्स को कम दाम में घर ला सकते हैं। सैमसंग, वनप्लस और मोटोरोला समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील ऑफर की जाती हैं। आज हम अमेजन डील ऑफ द वीक में मंहगे स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताने वाले हैं। ऑफर्स के साथ इन्हें सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। आइये, जानते हैं।
Amazon Deal of the week में सस्ते मिल रहे ये फोन
Samsung Galaxy S20 FE 5G
Samsung के इस 5G स्मार्टफोन में 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर के साथ 6.5 इंच का Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1080 x 2400 है।
इसमें 4500mAh की बैटरी मिलती है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। Amazon पर डील ऑफ द वीक में फोन 29,999 रुपये का मिल रहा है। HDFC बैंक के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट है।
OnePlus 11 5G
OnePlus के इस 5G फोन में 16GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। यह 50MP के मेन कैमरा और Android 13 सै लैस है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का AMOLED QHD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग वाली 5000mah की बैटरी से लैस है।
इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन अमेजन पर 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस पर डील के तहत OneCard क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये की छूट है।
Motorola razr 40 Ultra
Amazon deal में Motorola razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन को हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.9 इंच का मेन और 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है।
यह 32MP सेल्फी और 12MP के मेन कैमरे से लैस है। फोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। अमेजन पर यह 89,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर अभी डील के तहत 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और ICICI बैंक के कार्ड पर 7000 रुपये की छूट है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।