AI+ Pulse की भारत में पहली सेल आज, जानिए कीमत और मिलने वाले ऑफर

AI+ Pulse की बिक्री आज से Flipkart पर लाइव होने वाली है। इस दौरान फोन को कम दाम में घर लाया जा सकता है। इसमें 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jul 12, 2025, 09:25 AM (IST)

AI+ Pulse भारतीय बाजार में नया है। इस 4G स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। आज यानी 12 जुलाई को इस मोबाइल फोन की पहली सेल है, जो शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। टॉप स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह मोबाइल फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh बैटरी के साथ आता है। फास्ट प्रोसेसिंग के लिए फोन में Unisoc चिपसेट मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

AI+ Pulse की कीमत और ऑफर

AI+ Pulse को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस डिवाइस का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 4,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसके टॉप मॉडल यानी 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अब ऑफर पर नजर डालें, तो फोन पर 500 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ पांच प्रतिशत का कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI मिलेगी। और पढें: Ai+ Pulse 2 की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर

ऐसे हैं AI+ Pulse के फीचर्स

एआई प्लस पल्स में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 1600 × 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। बेहतर काम करने के लिए 4G स्मार्टफोन में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। और पढें: मात्र 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ नया Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिल रहा ये सब

फोटो क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कंपनी ने AI+ Pulse के रियर में 50MP का कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए हैंडसेट में 5MP का कैमरा मिलता है। वहीं, यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड NxtQuantum OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

बैटरी

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी लगी है, जिसे 10W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

अन्य डिटेल

AI+ Pulse सीमलेस फंक्शनिंग के लिए Proximity और Light जैसे अहम सेंसर दिए गए हैं। डेटा की सिक्योर रखने के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यही नहीं फोन में FM और NxtQuantum Community ऐप भी दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।